/ Aug 29, 2026

ईमानदार IAS ओंकार शर्मा से प्रमुख विभाग छीने जाने पर उठे सवाल

Shimla,25 June-हिमाचल प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है।प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा, जिनकी छवि ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता की मिसाल मानी जाती है,से अचानक सभी प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी हटा दी गई है।अब उन्हें केवल जनजातीय विकास विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।यह फैसला प्रशासनिक हलकों,विपक्षी दलों और आम नागरिकों के बीच गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहा है।

ओंकार शर्मा के पास गृह,वित्त,राजस्व और जल शक्ति जैसे प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी थी। उनकी कार्यशैली को लंबे समय से निष्पक्ष और जनहितकारी माना जाता रहा है।उनका अचानक विभागों से हटाया जाना तब और भी अधिक ध्यान आकर्षित करता है जब हाल ही में इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु की जांच रिपोर्ट उन्होंने सरकार के निर्देश पर तैयार कर हाई कोर्ट में प्रस्तुत की थी।

प्रशासनिक व्यवस्था पर फिर छाया संशय

रिपोर्ट सौंपे जाने के तुरंत बाद ही उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया। यही नहीं,इस मामले से जुड़े अन्य दो अधिकारियों — एसपी संजीव गांधी और आईएएस हरिकेश मीणा — को भी छुट्टी पर भेजा गया था,लेकिन बाद में दोनों को क्रमशः बहाल या नई जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसके विपरीत,ओंकार शर्मा को सभी महत्त्वपूर्ण विभागों से हटा देना कई सवालों को जन्म देता है।सरकार के इस कदम पर जनता की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने ओंकार शर्मा के समर्थन में पोस्ट साझा किए। “क्या ईमानदारी अब हिमाचल में अपराध बन चुकी है?” जैसे सवाल वायरल हो गए। कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए लोगों ने इसे एक ईमानदार अधिकारी के साथ अन्याय करार दिया।

विपक्षी दल भाजपा ने इस कार्रवाई को “ईमानदारी के खिलाफ साजिश” बताया और सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की है। आईएएस शर्मा और उनकी पत्नी द्वारा साझा की गई एक भावनात्मक फेसबुक पोस्ट ने भी लोगों के दिलों को छू लिया, जिसमें उन्होंने अपने मन की पीड़ा व्यक्त की और जनता के समर्थन के लिए आभार जताया।अब तक सरकार की ओर से इस पूरे प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। न यह बताया गया कि शर्मा से विभाग क्यों छीने गए और न ही यह स्पष्ट हुआ कि केवल उन्हें ही सीमित भूमिका में क्यों रखा गया।

इस घटनाक्रम ने राज्य की नौकरशाही में यह संदेश दे दिया है कि यदि कोई अधिकारी बेखौफ होकर पारदर्शिता से काम करे और सत्ता के विरुद्ध सत्य को उजागर करे, तो उसे प्रशासनिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। यह मामला केवल एक अधिकारी का नहीं, बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था के पारदर्शिता और जवाबदेही के स्वरूप पर प्रश्नचिह्न है।अब जनता की निगाहें सरकार पर टिकी हैं — क्या वह इस फैसले पर कोई स्पष्टता लाएगी? या यह घटनाक्रम हिमाचल प्रदेश में ईमानदारी की राह में एक और चुनौती बनकर रह जाएगा?

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.