सीएम सुक्खू का ऐलान: आपदा राहत पैकेज बढ़ाकर किया 8 लाख

Mandi,10 November-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मंडी में आयोजित एक विशाल समारोह में आपदा राहत पैकेज में 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 7 लाख 70 हजार से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सहायता के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

समारोह के दौरान मंडी, कुल्लू और बिलासपुर जिलों के 4914 आपदा प्रभावित परिवारों को कुल 81.28 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गृह निर्माण के लिए 7 लाख रुपये और घरेलू सामान के लिए 70 हजार रुपये दिए जाते थे। अब घरेलू सामान की राशि में 30 हजार रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 1 लाख रुपये कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को पहली किस्त के रूप में चार-चार लाख रुपये जारी किए जा रहे हैं, जबकि गृह निर्माण कार्य शुरू होने पर दूसरी किस्त तुरंत जारी की जाएगी ताकि लोगों को पुनर्निर्माण में कोई बाधा न आए।

नीतिका को मिली 21 लाख की एफडी

सीएम सुक्खू ने गोहर उपमंडल के परवाड़ा गांव की 11 माह की आपदा पीड़िता नीतिका के नाम 21 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह राशि राहत पैकेज से अलग दी गई है और नीतिका के भविष्य के लिए सुरक्षित रखी जाएगी। इस बच्ची ने हालिया आपदा में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था और अब उसकी बुआ उसका पालन-पोषण कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी धर्मशाला दौरे के दौरान इस बच्ची से मिल चुके हैं और उसे दुलार कर चुके हैं।

“मेरे अधिकार में होता तो बदल देता वन अधिनियम”
मुख्यमंत्री ने वन अधिनियम को लेकर अपनी बेबसी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वन अधिनियम (Forest Act) के कारण आपदा प्रभावितों को भूमि आवंटन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कानून राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार के अधीन आता है। सुक्खू ने कहा,अगर यह कानून मेरे अधिकार में होता, तो मैं इसे तुरंत संशोधित कर आपदा प्रभावितों को वन भूमि आवंटित कर देता।उन्होंने बताया कि इस विषय पर केंद्र सरकार से सहयोग मांगा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस मदद नहीं मिली है।

मंडी मेरा घर-परिवार है, जयराम राजनीति की रोटियां सेंक रहे
समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर आपदा प्रभावितों के दुख में शामिल होने के बजाय “राजनीतिक रोटियां सेंकने” में लगे हैं।सुक्खू ने कहा कि बेहतर होता यदि वे और उनके विधायक इस राहत वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रभावितों के साथ खड़े होते। उन्होंने कहा,“मंडी मेरा घर और परिवार है। मैं यहां विकास की गंगा बहाने आया हूं,राजनीति की नहीं।”

14 लाख में लुटाई 5 हजार करोड़ की संपत्ति

मुख्यमंत्री ने बद्दी में पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई कथित अनियमितताओं पर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने 5 हजार बीघा बहुमूल्य सरकारी जमीन, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 हजार करोड़ रुपये थी, मात्र 14 लाख रुपये में उद्योगों को आवंटित कर दी।सुक्खू ने कहा कि इस जमीन पर आज तक कोई उद्योग स्थापित नहीं हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह आवंटन केवल “चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने” के लिए किया गया था।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अब ऐसे “चोर दरवाजों” को बंद करने जा रही है, ताकि प्रदेश की संपत्ति की रक्षा की जा सके और जनता के हितों की अनदेखी न हो।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता की भलाई ही उनकी सरकार की प्राथमिकता है। आपदा से जूझ रहे लोगों को जल्द से जल्द पुनर्स्थापित करना और उन्हें बेहतर जीवन परिस्थितियाँ देना सरकार का कर्तव्य है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड रैकेट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम-:गुरुग्राम साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 मई 2026 को सेक्टर-37D स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी चरखी दादरी, कपिल...

केओली पंचायत चुनाव ..सास ने बहू को हराया , ननद ने अपनी सगी भाभी को दी मात

मंडी,धर्मवीर -:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की केओली पंचायत चुनाव इस बार सिर्फ वोटों की लड़ाई नहीं रहे, बल्कि रिश्तों की सियासत ने भी लोगों को चौंका दिया।28 मई को संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चुनावों के परिणाम शाम होते-होते सामने आए तो कई पंचायतों...

सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को राहत, एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने का रास्ता साफ

पलवल -:विनेश फोगाट को एशियन गेम्स चयन ट्रायल में भाग लेने की बड़ी राहत मिली है। Supreme Court of India ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें विनेश को ट्रायल से रोकने की मांग की गई थी। अब वह 30 और 31 मई को दिल्ली में होने वाले ट्रायल...

हिमाचल में जंगलों की आग बनी बड़ी चुनौती, 263 घटनाओं से 3500 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।प्रदेशभर में अब तक जंगलों में आग लगने के 263 मामले दर्ज किए जा चुके हैं,जिनसे करीब 3500 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। वन विभाग के अनुसार इन घटनाओं से अब...

हिमाचल में 16 जून से शुरू होगा पहला चरण, डिजिटल तकनीक से पहली बार होगी जनगणना

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगी, जिसमें मोबाइल एप, ऑनलाइन डेटा एंट्री और स्व-गणना जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।जनगणना के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.