/ Jul 15, 2026

हिमाचल में खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए FCI ने बढ़ाया फोकस – सांसद सुरेश कश्यप

Shimla,10 November-:हिमाचल प्रदेश में खाद्य सुरक्षा और भंडारण ढांचे को मजबूत करने के लिए फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की राज्य स्तरीय परामर्श समिति (SLCC) की महत्वपूर्ण बैठक आज क्षेत्रीय कार्यालय शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश कश्यप ने की। उन्होंने FCI के कार्यों, राज्य में खाद्यान्न खरीद, भंडारण, वितरण और भावी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

किसान,खाद्य सुरक्षा और मूल्य स्थिरीकरण – FCI का मजबूत जनादेश

सांसद कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में FCI देश की खाद्य सुरक्षा का मज़बूत स्तंभ बना है। उन्होंने FCI के चार प्रमुख उद्देश्यों — किसानों के हितों की रक्षा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लिए खाद्यान्न परिवहन, और मूल्य स्थिरीकरण हेतु बाजार हस्तक्षेप — को सराहनीय बताया।

हिमाचल में FCI की स्थिति – 21 गोदाम, 98.16% क्षमता उपयोग

राज्य में वर्तमान में FCI के 21 डिपो (9 स्वामित्व, 12 किराए पर) कार्यरत हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 1,00,584 मीट्रिक टन (MT) है। वर्तमान स्टॉक 98,347 MT है, जो 98.16% उपयोग दर्शाता है।
सांसद कश्यप ने कहा, “हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए भंडारण क्षमता में और वृद्धि अत्यावश्यक है।”

भंडारण गैप – 2.34 लाख MT की कमी,तत्काल कदम जरूरी

राज्य में 8 माह की ऑफ-टेक आवश्यकता 3,57,540 MT है, जबकि वर्तमान क्षमता केवल 1,24,453 MT है — जिससे 2,34,627 MT की कमी दर्ज की गई।
डिवीजनवार कमी:

RO शिमला: -66,164 MT
DO धर्मशाला: -95,428 MT
DO मंडी: -73,035 MT
कश्यप ने निर्देश दिए कि PACS के माध्यम से 1 लाख MT नई भंडारण क्षमता विकसित करने की दिशा में तेजी लाई जाए। बिलासपुर में 3,000 MT का PACS गोदाम शीघ्र स्वीकृत करने पर बल दिया गया।

नई योजनाएं – PEG, PWS और PACS पर तेजी

PEG-2024: 1,33,380 MT प्रस्तावित (कांगड़ा 39,841 MT, हमीरपुर 12,618 MT आदि)
PWS-2010: 1,44,897 MT के लिए GeM टेंडर जारी
PACS योजना: 1,00,000 MT (शिमला 17,710 MT, कांगड़ा 30,000+ MT)
सांसद ने कहा, “PEG और PWS के टेंडर अगले तीन माह में पूर्ण किए जाएं ताकि ‘विश्व की सबसे बड़ी भंडारण योजना’ का लाभ हिमाचल को मिल सके।”

खरीद में सुधार – DCP मोड को और प्रभावी बनाना आवश्यक

धान (KMS 2025-26): लक्ष्य 31,100 MT, उपलब्धि 15,200 MT (06.11.2025 तक)
गेहूं (RMS 2025-26): उपलब्धि 2,996 MT
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और FCI के बीच बेहतर समन्वय तथा डिजिटल भुगतान प्रणाली से किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

OMSS से बाजार में स्थिरता

गेहूं बिक्री: 1,89,490 MT
चावल बिक्री: 87,071 MT (2024-25 में 79,436 MT)

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बने: वीरेश शांडिल्य

अंबाला-:विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश के सफाई कर्मचारी समाज की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक का निर्वहन करते हैं,इसलिए उनकी सुरक्षा,सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान शांडिल्य ने कहा कि...

अगस्त में हमीरपुर को मिलेगा 630 करोड़ का मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की कमी पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं,स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त महीने में करीब 630 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज,हमीरपुर...

कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा, चार्जशीट और जनसंपर्क अभियान के लिए दो समितियां गठित

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।पार्टी ने सरकार के खिलाफ तथ्यों और मुद्दों को संकलित करने के लिए एक चार्जशीट समिति तथा प्रदेशभर में जनसंपर्क और जन आंदोलन चलाने के उद्देश्य से दूसरी समिति का गठन किया है।चार्जशीट समिति में 13 वरिष्ठ...

18 जुलाई से हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा और इसके साथ ही कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।विभाग ने...

मानसून में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर सख्ती,15 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग बंद …धौलाधार ट्रेकिंग अब रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं

धर्मशाला/राहुल-:मानसून के दौरान पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने एडवेंचर स्पोर्ट्स और ट्रेकिंग गतिविधियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं।भारी बारिश,भूस्खलन और अचानक बढ़ते जलस्तर जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए कई साहसिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.