चीन (एकता): चीन अपने दम पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। एक दिन ऐसा आने वाला है, जब वह अमेरिका को भी पीछे छोड़ देगा। हाल ही में एक खबर सामने आई है, जहां चीन ने अमेरिका को इंटरनेट स्पीड के मामले में पीछे छोड़ा है। इतना ही नहीं उसने सबसे तेज इंटरनेट लॉन्च किया है। जिसकी स्पीड 1.2 टेराबाइट प्रति सेकंड बताई जा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक सेकंड में सैकड़ों एचडी फिल्में डाउनलोड हो रही हैं। युवाओं के लिए तो चांदी लगी हुई है। वैज्ञानिक अंदाजा लगा रहे थे इंटरनेट की ऐसी स्पीड को साल 2025 से पहले कर पाना मुश्किल है, लेकिन चीन ने समय से पहले ही ये कारनामा कर दिखाया।

जानिए कैसे चीन ने किया ये कारनामा
बताया जा रहा है कि चीन की इस कामयाबी के पीछे हुवावो टेक्नोलॉजी, शिंगुआ यूनिवर्सिटी, चाइना मोबाइल और Cernet कॉर्पोरेशन का हाथ है। इन्होंने मिलकर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका को इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। खास बात यह है कि चीन इसके लिए पिछले 10 सालों से मेहनत कर रहा था। जो उन्हें इसका आज फल मिला है।
चीन की कहानी जान रह जाएंगे हैरान
इसके पीछे कारण जबरदस्त बताया जा रहा है। दरअसल चीन अपने फ्यूचर इंटरनेट टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने के लिए ये सब कर रहा है। उनका मानना है कि आने वाले समय में इंटरनेट की फास्ट स्पीड ही उसे तकनीक की बुलंदियों पर पहुंचाएगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये नेटवर्क चीन के 3 हजार किलोमीटर लंबे ऑप्टिकल फाइबर के जरिए फैला हुआ है। बहुत जल्द ये पूरे चीन में काम करेगा।
