/ Jul 06, 2026

सतलुज नदी के जलस्तर और सिल्ट की समस्या पर बड़ा कदम—सोनार तकनीक से होगा सर्वेक्षण

Shimla,4 December-:सुन्नी क्षेत्र में हाल के वर्षों में सतलुज नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि और सिल्ट जमा होने की चुनौती को देखते हुए उपायुक्त अनुपम कश्यप ने गुरुवार को सुन्नी में विस्तृत बैठक की।उपायुक्त ने बताया कि कोलडैम प्रबंधन द्वारा इस क्षेत्र में सिल्ट की वास्तविक स्थिति जानने के लिए उन्नत सोनार तकनीक से सर्वेक्षण करवाया जा रहा है।यह सर्वेक्षण कार्य 15 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और अगले 15 से 20 दिनों के भीतर पूरा होने की संभावना है।इसके बाद प्रबंधन द्वारा विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी,जिसके आधार पर सुन्नी क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा और प्रबंधन रणनीति तैयार की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि बढ़ते जलस्तर से स्थानीय लोगों की जमीनें और आवासीय क्षेत्र खतरे में आ रहे हैं। इस वर्ष आईटीआई परिसर,विश्राम गृह सुन्नी,गोसदन और आसपास के कई रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव और गाद की समस्या गंभीर रूप से सामने आई थी।उपायुक्त ने इन सभी स्थानों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा है।

थली पुल की क्षति का हवाला देते हुए उपायुक्त ने बताया कि इसके मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इस महीने कार्य शुरू होकर आगामी मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा।मरम्मत के दौरान मौजूदा पुल से तीन मीटर ऊंचाई पर सस्पेंशन तकनीक से नया पुल भी तैयार किया जाएगा,ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में आवागमन प्रभावित न हो।पुल की क्षति के कारण मंडी–शिमला मार्ग बाधित है,जिससे लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा,एसडीएम राजेश वर्मा, एनटीपीसी अधिकारी और अन्य हितधारकों ने भाग लिया।

सोनार सर्वेक्षण क्यों है महत्वपूर्ण?

सोनार तकनीक ध्वनि तरंगों की सहायता से पानी के भीतर वस्तुओं और संरचनाओं का मानचित्रण करती है। कम दृश्यता की स्थितियों में यह तकनीक बेहद प्रभावी है और जलाशयों, पुलों व नदी तल की वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन देती है।

आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट

आईआईटी रुड़की द्वारा 2014 से 2024 तक किए गए अध्ययन में पाया गया कि 2021 के बाद सतलुज नदी में सिल्ट तेजी से बढ़ी है।तत्तापानी,सुन्नी और चाबा में सिल्ट क्षेत्रफल कई गुना बढ़ा है।रिपोर्ट के अनुसार सुन्नी क्षेत्र की सिल्ट निर्माण कार्यों के लिए उपयुक्त है और नियंत्रित तरीके से माइनिंग करने से जलस्तर कम किया जा सकता है। एनटीपीसी ने इसके लिए एनओसी देने की सहमति जताई है।

बढ़ा आर्थिक नुकसान

रिपोर्ट अनुसार कोल डैम के निर्माण के बाद नदी तल में परिवर्तन से 2018-19 से अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। चाबा पावर प्रोजेक्ट, चाबा ब्रिज और थली ब्रिज सभी प्रभावित हुए हैं। बढ़ती गाद और कटाव से भविष्य में पीएससी कैंटिलीवर ब्रिज भी जलमग्न होने की आशंका है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.