पीजीआई के डॉक्टर्स की उपलब्धि:कुशिंग सिंड्रोम के निदान के लिए नई तकनीक की विकसित

भावना, चंडीगढ़(TSN): चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टर मरीज को गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचने के लिए इलाज की नई नई तकनीक पर काम करते रहते हैं। क़ई ऐसी गंभीर बीमारियों के नादान की बहुत सी तकनीकें यहां डॉक्टरों की ओर से विकसित की गई हैं। वहीं एक बार फिर से पीजीआई के डॉक्टर ने मेडिकल साइंस के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। यहां डॉक्टर्स ने कुशिंग सिंड्रोम के निदान के लिए नई तकनीक विकसित की हैं।
कुशिंग सिंड्रोम के इलाज को लेकर पीजीआई की डॉ. रमा वालिया और डॉ. जया शुक्ला नई तकनीक पर काम कर रही हैं, जिसे कि उनके नाम पर पेटेंट करवाया जा रहा हैं। इसके इलाज को लेकर डॉ.रमा वालिया ने बताया कि कोर्टिसोल नाम का एक हार्मोन शरीर में मेटाबॉलिजम को नियंत्रित करता है और तनाव मिटाने में भी मदद करता हैं, लेकिन कभी- कभी, शरीर बहुत अधिक कोर्टिसोल बनाता है और इससे कुशिंग सिंड्रोम नामक बिमारी हो जाती हैं।
डॉ. वालिया की माने तो, ‘यह विभिन्न कारणों से हो सकता हैं। एक सामान्य कारण पिट्यूटरी ग्रंथि में एक छोटा ट्यूमर है जिसे कॉर्टिकोट्रोपिनोमा कहा जाता है, जो एक विशिष्ट प्रकार के कुशिंग सिंड्रोम का कारण बनता है, जिसे कुशिंग रोग कहा जाता हैं। इस रोग के इलाज के लिए  CRH-PET/CT और M-Desmo-PET/CT दो अणुओं में से CRH और M-Desmo का आविष्कार किया जा रहा हैं और डॉ. रमा वालिया और डॉ. जया शुक्ला के नाम पर इसे पेटेंट करवाया जा रहा हैं।
कुशिंग सिंड्रोम के रोगियों में कॉर्टिकोट्रोपिनोमा की कल्पना करने के लिए इन अणुओं का उपयोग करके PET-CT इमेजिंग एंडोक्रिनोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसन, रेडियोलॉजी और न्यूरोसर्जरी विभाग के सहयोग से की जा रही हैं। नवीनता कॉर्टिकोट्रोपिनोमा को तीन आयामों में सटीक रूप से देखने और स्थानीयकृत करने की उनकी क्षमता में निहित है जो वास्तव में ट्यूमर को ऑपरेशन से हटाने में मदद करती हैं। ऐसा तकनीक के  विकसित होने से इस सिंड्रोम से जूझ रहे व्यक्तियों के इलाज में काफी मदद मिलेगी।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, पंजाब की सबसे कम उम्र की आइस हॉकी खिलाड़ी बनीं

चंडीगढ़,24 जून-:पंजाब के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। लर्निंग पाथ्स स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा 6 वर्षीय रूहताज कौर ने देहरादून में आयोजित आईएचएआई नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप की अंडर-12 श्रेणी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में...

मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले तेलंगाना निवासी पर चलेगा मुकदमा

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विवादित, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपित तेलंगाना निवासी हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी(42) के खिलाफ अब चंडीगढ़ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जिला अदालत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 318, 336(1), 336(3), 336(4), 340, 353, 356 के तहत चार्जशीट दाखिल...

पेरिस में चंडीगढ़ की धरोहर की नीलामी पर संकट, प्रशासन ने विदेश मंत्रालय से लगाई रोक की गुहार

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:फ्रांस की राजधानी पेरिस में 25 जून को प्रस्तावित चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर की नीलामी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने विदेश मंत्रालय (एमईए) से तत्काल हस्तक्षेप कर नीलामी रुकवाने और संबंधित विरासत वस्तुओं को भारत वापस लाने की मांग की है। संस्कृति सचिव,चंडीगढ़ प्रशासन ने विदेश मंत्रालय...

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.