पंजाब सरकार की गेहूं खरीद व्यवस्था ध्वस्त, AAP की किसान विरोधी नीतियां उजागर: रवनीत सिंह बिट्टू

नई दिल्ली, (दलजीत विक्की)-:पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गेहूं खरीद के महत्वपूर्ण सीजन में पंजाब के किसानों की फसल खरीदने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने राज्य प्रशासन पर आपराधिक लापरवाही, भारी कुप्रबंधन तथा किसानों और खेत मजदूरों को जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया।
बिट्टू ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सुचारु खरीद व्यवस्था के लिए हर संभव इंतजाम किए, वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार ने अपनी अक्षमता और किसान विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है।
उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए ₹30,973 करोड़ की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) स्वीकृत की है। खरीद और लॉजिस्टिक्स से जुड़े सभी प्रबंध पहले ही पूरे कर दिए गए थे। इसके बावजूद किसान मंडियों में रात बिताने को मजबूर हैं, उनकी उपज खुले में पड़ी है और मजदूर परेशान हैं, क्योंकि पंजाब सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।”उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने आरएमएस 2026-27 के लिए 4.88 लाख बेल (1 बेल = 500 बैग) उपलब्ध कराए हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर जेम पोर्टल से अतिरिक्त खरीद की अनुमति भी दी गई है। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए गुणवत्ता मानकों में भी ढील दी गई।उन्होंने सवाल किया, “जब बोरियां उपलब्ध हैं, भंडारण की जगह तैयार है, सीसीएल स्वीकृत है और खरीद नियमों में राहत दी गई है, तो फिर मंडियों में समय पर गेहूं खरीद क्यों नहीं हो रही?”
बिट्टू ने यह भी बताया कि एफसीआई और भारतीय रेल ने पहले से भंडारित अनाज को तेजी से हटाकर नई फसल के लिए जगह उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा, “मैंने पूरे अप्रैल महीने में प्रतिदिन इसकी निगरानी की। 26 अप्रैल तक पंजाब से कुल 275 रेक भेजी गईं, जिनमें 109 चावल और 166 गेहूं की रेक शामिल हैं। इसी अवधि में हरियाणा से केवल 131 रेक भेजी गईं। रेल विभाग पूरी तरह तैयार है और एफसीआई के कुछ घंटे पहले सूचना देने पर तुरंत अतिरिक्त रेक उपलब्ध कराई जा सकती हैं।”
आम आदमी पार्टी सरकार पर सीधा हमला करते हुए बिट्टू ने कहा कि पंजाब के किसानों ने बदलाव के लिए वोट दिया था, लेकिन उन्हें बदइंतजामी, अक्षमता और विश्वासघात मिला।उन्होंने कहा, “भगवंत मान सरकार प्रचार में व्यस्त है, जबकि किसान भीषण गर्मी में मंडियों में परेशान हो रहे हैं। यह शासन नहीं, बल्कि पंजाब के मेहनतकश किसानों के साथ विश्वासघात है।उन्होंने कहा कि खरीद सीजन के दौरान लगातार बिजली कटौती ने संकट को और गंभीर बना दिया है, जिससे मंडियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है और मजदूरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि इतिहास उस सरकार को कभी माफ नहीं करेगा, जो किसानों को उनके कठिन समय में बेसहारा छोड़ दे।उन्होंने कहा, “आप सरकार दूसरों पर दोष मढ़ना बंद करे और बताए कि केंद्र से पूरा सहयोग मिलने के बावजूद पंजाब के किसानों को क्यों परेशान किया जा रहा है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब सरकार की गेहूं खरीद व्यवस्था ध्वस्त, AAP की किसान विरोधी नीतियां उजागर: रवनीत सिंह बिट्टू

नई दिल्ली, (दलजीत विक्की)-:पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गेहूं खरीद के महत्वपूर्ण सीजन में पंजाब के किसानों की फसल खरीदने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने राज्य प्रशासन पर आपराधिक...

धरेच बनी हिमाचल की पहली सौर ऊर्जा आधारित आत्मनिर्भर पंचायत

शिमला, 27 अप्रैल -: हिमाचल प्रदेश में हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत अब राज्य की पहली ऐसी पंचायत बन गई है, जहां 500 किलोवाट क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर...

रोहड़ू फायरिंग केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शुरू की गई जांच में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत सोहता (28), निवासी अपर बाजार...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बालूगंज में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की शुरुआत तब हुई...

तपती गर्मी से जल्द राहत: हिमाचल में बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। आमतौर पर ठंडे माने जाने वाले पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में जहां लू का असर देखने को मिल रहा है, वहीं शिमला, मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी गर्मी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.