/ Jul 09, 2026

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा।
मुख्यमंत्री ने वीरवार को स्मारक परिसर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, ऐतिहासिक प्रस्तुति तथा आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्मारक नई पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देगा तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।इस दौरान हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज  ने बताया कि 1857 की क्रांति पर आधारित यह देश का अपनी तरह का पहला स्मारक होगा, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम वीरों और क्रांतिकारियों के संघर्ष को आधुनिक तकनीक के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए यह स्मारक एक महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र साबित होगा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मारक के शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए और ऐतिहासिक तथ्यों की प्रमाणिकता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह स्मारक केवल एक भवन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना को जीवंत रखने वाला केंद्र बनेगा।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री ने स्मारक की विभिन्न गैलरियों एवं ऑडिटोरियम का अवलोकन किया तथा 1857 की क्रांति पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र भी देखा। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने स्मारक परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.