/ Sep 16, 2026

बाढ़ तैयारियों में लापरवाही पर भड़के अनिल विज, अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी; बोले- “कागज नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए काम

अंबाला-: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अंबाला छावनी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया। बरसात से पहले अधूरे पड़े कार्यों और सफाई व्यवस्था में देरी को लेकर उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब किया और कई मामलों में नाराजगी भी जताई।बैठक के दौरान मंत्री ने टांगरी नदी, नालों और ड्रेनों की सफाई में सुस्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिम्मेदार विभाग समय रहते सक्रिय नहीं हुए। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा,”कुंभकरण भी छह महीने बाद जाग जाता था,लेकिन कुछ विभाग तो पूरे साल बाद जागते हैं।”

गुडगुडिया नाले की सफाई पर तीन विभागों से मांगा जवाब

गुडगुडिया नाले की सफाई को लेकर नगर परिषद, कैंटोनमेंट बोर्ड और रेलवे अधिकारियों से मंत्री ने पूछा कि मानसून नजदीक होने के बावजूद व्यापक सफाई कार्य अब तक क्यों शुरू नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल रिपोर्टों में नहीं बल्कि मौके पर भी काम नजर आना चाहिए।

“अधिकारियों को खुद दिखाऊंगा जमीनी हकीकत”

अनिल विज ने कहा कि वह स्वयं अधिकारियों को विभिन्न स्थलों का दौरा कराएंगे ताकि उन्हें वास्तविक स्थिति और लंबित कार्यों की जानकारी मिल सके। बैठक के बाद उन्होंने कई संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया।

सिंचाई विभाग पर भी उठाए सवाल

समीक्षा के दौरान चंद्रपुरी से मच्छौंडा तक जल निकासी के लिए बिछाई गई भूमिगत पाइपलाइन और महेशनगर ड्रेन के अधूरे कार्यों पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्रेन निर्माण पूर्व निर्धारित तकनीकी डिजाइन के अनुसार ही पूरा किया जाए।इसके अलावा टांगरी नदी के शहर क्षेत्र में संकरे होते बहाव मार्ग पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे जल प्रवाह प्रभावित होता है और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

इंडस्ट्रियल एरिया और हाईवे क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

पिछले वर्ष इंडस्ट्रियल एरिया में दीवार टूटने से जलभराव की स्थिति का उल्लेख करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को इस बार पहले से सतर्क रहने के निर्देश दिए। वहीं जगाधरी रोड क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से भी जवाब मांगा और मानसून से पहले आवश्यक सुधार कार्य पूरे करने को कहा।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

बैठक में हालिया दिल्ली होटल अग्निकांड का उदाहरण देते हुए अनिल विज ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही कई बार बड़े नुकसान का कारण बनती है। उन्होंने चेतावनी दी कि बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।साथ ही शहर में स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और बरसात के दौरान सुचारु जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बंद पोल्ट्री फार्म से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 90 पेटी तैयार माल और विस्फोटक सामग्री बरामद

करनाल-:दीवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद पोल्ट्री फार्म में चल रही पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिदीनपुर में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.