देवा बॉक्सिंग अकादमी पहुंचकर खेल मंत्री गौरव गौतम ने लिया नुकसान का जायजा, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

पलवल,सुंदर कुंडू-:पलवल,हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री मंत्री गौरव गौतम ने दो दिन पहले आए तेज तूफान से पलवल के विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया।इसी कड़ी में उन्होंने देवा बॉक्सिंग अकादमी पहुंचकर तूफान से हुई क्षति का निरीक्षण किया और अकादमी की संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका तेवतिया से मुलाकात की।खेल मंत्री ने प्रियंका तेवतिया का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण अकादमी को जो भी नुकसान हुआ है,उसकी भरपाई के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा।

गौरव गौतम ने कहा कि देवा बॉक्सिंग अकादमी क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।उन्होंने अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से भी संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर खेल मंत्री ने अकादमी में आने वाले सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और उत्कृष्ट खेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर खिलाड़ी हरियाणा की पहचान है और सरकार उनकी प्रतिभा को निखारने तथा आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।वहीं उन्होंने रविवार को आयोजित होने वाले “साइकिल ऑन संडे” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल साइकिल रैली नहीं,बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और युवाओं को नशे से दूर रखने का एक जन-जागरूकता अभियान है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेकर फिट इंडिया,फिट हरियाणा के संकल्प को मजबूत करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

शिमला/संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।...

हमीरपुर के दो डेयरी किसानों ने रचा इतिहास, हिसार स्पर्म स्टेशन के लिए जर्सी बछड़ा और मुर्रा भैंसा चयनित

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दो प्रगतिशील डेयरी किसानों ने अपनी मेहनत और वैज्ञानिक पशुपालन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।जिले के लंबलू निवासी विशाल भारद्वाज और गांव री के अश्विनी शर्मा के पशुओं का चयन हरियाणा के हिसार स्थित स्पर्म स्टेशन एवं रिसर्च सेंटर द्वारा उन्नत नस्ल सुधार और नस्ल...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई।सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का बहाव अचानक कई...

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.