/ Sep 16, 2026

रविवार को चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, हजारों भक्तों ने किए माता के दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास -:रविवार को माता चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। अवकाश होने के कारण पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो बढ़ते-बढ़ते मुख्य मार्ग से होकर ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र तक पहुंच गईं। पूरे क्षेत्र में माता के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आया। भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही। पंचायत चुनाव संबंधी ड्यूटी पूरी करने के बाद होमगार्ड के जवान भी दोबारा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में शामिल हो गए हैं। उनकी तैनाती से मंदिर परिसर,प्रवेश द्वारों और कतारों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।अधिकारियों के अनुसार देर शाम तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के माता के दरबार में माथा टेकने की संभावना जताई गई। वहीं,श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गईं।दूसरी ओर,भारी संख्या में वाहनों के पहुंचने के बावजूद यातायात व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।चिंतपूर्णी पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों,पार्किंग स्थलों और मंदिर मार्गों पर विशेष निगरानी रखी,जिससे कहीं भी जाम जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। प्रशासन की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बंद पोल्ट्री फार्म से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 90 पेटी तैयार माल और विस्फोटक सामग्री बरामद

करनाल-:दीवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद पोल्ट्री फार्म में चल रही पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिदीनपुर में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.