/ Jul 22, 2026

पहली ही बारिश में डूबा सिरसा, जलभराव ने खोली नगर परिषद के दावों की पोल

सिरसा/विजय कुमार-:हरियाणा के सिरसा में मानसून की पहली तेज बारिश लोगों के लिए राहत के साथ नई मुसीबत भी लेकर आई।करीब चार घंटे तक हुई लगातार मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं,वाहन पानी में फंस गए और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहली ही बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।वहीं,किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि नगर परिषद ने जल्द पानी निकालने का दावा किया है।

सिरसा में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने भीषण गर्मी से राहत तो दिलाई,लेकिन नगर परिषद की तैयारियों की हकीकत भी उजागर कर दी।लगातार चार घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कें,बाजार और कई कॉलोनियां पानी में डूब गईं।हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,बाटा कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, जनता भवन रोड, बाल भवन रोड, परशुराम चौक,शिव चौक, सुरखाब चौक और बस स्टैंड सहित कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। कई कारें, स्कूल बसें और दोपहिया वाहन जलभराव में फंस गए, जबकि कई वाहन बीच सड़क में बंद हो गए।बारिश के बाद सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को झेलनी पड़ी। कई घरों और दुकानों के बाहर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर गंदा पानी भरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। जगह-जगह नालियां ओवरफ्लो होती दिखाई दीं, जिससे जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में हालात बदतर हो जाते हैं।बारिश के कारण शहर के व्यस्त बाजारों और मुख्य चौराहों पर लंबा जाम भी देखने को मिला। सड़क पर भरे पानी के कारण लोगों को रास्ता बदलना पड़ा। कई जगह गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया।

किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने जिला प्रशासन और नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते नालों और सीवरों की सफाई करवाई जाती तो शहर को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।उधर, नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप ने कहा कि भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ है, लेकिन परिषद की टीमें लगातार पानी की निकासी में जुटी हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रभावित क्षेत्रों में पंपों की मदद से तेजी से पानी निकाला जा रहा है और जल्द हालात सामान्य कर दिए जाएंगे।

मानसून की पहली बारिश ने साफ कर दिया है कि सिरसा में जलभराव की समस्या अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। प्रशासन राहत कार्य का दावा कर रहा है, लेकिन लोगों का सवाल यही है कि यदि पहली बारिश में शहर की यह स्थिति है, तो आने वाले दिनों की लगातार बारिश में हालात कितने गंभीर हो सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल STF का बड़ा एक्शन: 5 गैंगस्टर गिरफ्तार, दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग का मुख्य आरोपी भी दबोचा

करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल STF ने एक बड़े अभियान के दौरान पांच कथित गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में वह मुख्य शूटर भी शामिल है, जिस पर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर पर फायरिंग करने का आरोप है। सभी आरोपियों को करनाल के पृथ्वीराज...

संगठन और सरकार के बीच संवाद को नई मजबूती, ‘भोजन संवाद’ कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं की राय पर बनेगी नीति

शिमला,संजू -:प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास ‘ओक ओवर’ से ‘भोजन संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और जनहित से जुड़े मुद्दों को...

यूक्रेन में मिसाइल हमले में यमुनानगर के गुरप्रीत की मौत, परिवार ने शव लाने और सहायता की लगाई गुहार

करनाल|राकेश कुमार शर्मा -:करनाल STF ने एक बड़े अभियान के दौरान पांच कथित गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में वह मुख्य शूटर भी शामिल है, जिस पर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर पर फायरिंग करने का आरोप है। सभी आरोपियों को करनाल के पृथ्वीराज...

पहली ही बारिश में डूबा सिरसा, जलभराव ने खोली नगर परिषद के दावों की पोल

सिरसा/विजय कुमार-:हरियाणा के सिरसा में मानसून की पहली तेज बारिश लोगों के लिए राहत के साथ नई मुसीबत भी लेकर आई।करीब चार घंटे तक हुई लगातार मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं,वाहन पानी में फंस गए और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात गंभीर, 145 सड़कें बंद, बिजली-पानी सेवाएं प्रभावित,

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रकोप लगातार जारी है। बीते दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण राज्य के कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।जगह-जगह भूस्खलन,फ्लैश फ्लड और सड़क धंसने की घटनाओं के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी शिमला, किन्नौर, मंडी,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.