बदले की भावना से नहीं हो रही कार्रवाई:सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई आ जाएगी: सीएम मीडिया सलाहकार

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की बदले की भावना से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां पूरी तरह कानून के दायरे में काम करती हैं और सभी नागरिक कानून की नजर में समान हैं।

नरेश चौहान ने कहा कि विजिलेंस द्वारा शिकायतों की जांच करना और आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज करना सामान्य कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने कोई गलत कार्य नहीं किया है तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि विधायक सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी। साथ ही उन्होंने संबंधित सभी पक्षों से जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने की अपील की।बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश के लंबित बकाये के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत हरियाणा ने एरियर की राशि नकद देने के बजाय बिजली के रूप में भुगतान करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव पर पंजाब की कुछ आपत्तियां हैं, जिन्हें आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाने की आवश्यकता है।
चौहान ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश के अधिकारों और हिस्सेदारी से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार हिमाचल के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशहित से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठा रही है और भाजपा को भी स्पष्ट करना चाहिए कि वह हिमाचल के अधिकारों की इस लड़ाई में किस पक्ष में खड़ी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- विकास के लिए दिल्ली जाता था, कुर्सी बचाने नहीं

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौरी में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में करीब...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

सिरसा,विजय कुमार-:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था,रोजगार,मतदाता सूची और UPI से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल...

पंजाब में पगड़ी पहनने पर उठे सवालों का कंवरपाल गुर्जर ने दिया जवाब, बोले- पगड़ी सम्मान का प्रतीक

यमुनानगर,परवेज़ खान-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में पगड़ी पहनकर चुनाव प्रचार करने को लेकर उठ रहे सियासी सवालों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष पर पलटवार किया है।उन्होंने मुख्यमंत्री के पगड़ी पहनने का बचाव करते हुए कहा कि पगड़ी सम्मान और गौरव का प्रतीक है।ऐसे में मुख्यमंत्री अगर पंजाब...

श्री नैना देवी जी में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजाब,हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रशासन के अनुसार,रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नैना देवी जी के दर्शन कर परिवार...

पिहोवा में गुरप्रीत हत्याकांड को लेकर आक्रोश, 8 घंटे तक शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार देर रात परिजनों और लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के करीब छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव पिहोवा चौक पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आठ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.