/ Nov 08, 2026

ज्वालामुखी मंदिर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान के युवक ने टांडा में तोड़ा दम

ज्वालामुखी-:ज्वालामुखी स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर परिसर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान निवासी 36 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान रामदास निवासी झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है। वह घटना में करीब 70 फीसदी झुलस गया था।जानकारी के अनुसार,रामदास ने 17 सितंबर की देर शाम मंदिर परिसर में कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी।अचानक हुई इस घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया गया।

एंबुलेंस में बताई थी अपनी पहचान

एंबुलेंस कर्मचारियों के अनुसार,अस्पताल ले जाते समय युवक होश में था। उसने अपना नाम रामदास बताया और कहा कि वह अकेले ही मंदिर में दर्शन करने आया था।हालांकि,घर का पूरा पता बताते समय उसकी जुबान लड़खड़ा रही थी।ज्वालामुखी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।यहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

घटना के कारणों की जांच जारी

पुलिस जिला देहरा के एसपी संदीप धवल ने बताया कि ज्वालामुखी मंदिर परिसर में एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की थी।गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया,जहां उसकी मौत हो गई।एसपी के अनुसार,युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया है।उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान रामदास, निवासी झालावाड़,राजस्थान के रूप में हुई है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए थे।पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने आग लगाने के लिए पेट्रोल या किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया था या नहीं। इसके साथ ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों और संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि कुछ माह पहले ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर स्थित एक मंदिर में एक युवक द्वारा कटर से अपना गला काटने की घटना सामने आई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। अब ज्वालामुखी मंदिर परिसर में खुद को आग लगाने के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस दोनों घटनाओं की परिस्थितियों को लेकर आवश्यक जांच कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

राहुल चावला,धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला,कांगड़ा और पालमपुर के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.