22 साल की उम्र में अपनी तकनीक का लोहा मनवा चुका है ये युवा क्रिकेटर, टीम इंडिया का नया सितारा है साई सुदर्शन

दिल्ली (एकता): साई सुदर्शन एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं। वह एक लेफ्ट हैंडेड टॉप ऑर्डर भारतीय बल्लेबाज हैं जो तमिलनाडु क्रिकेट टीम और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। हालांकि वह बड़ा मैच के प्लेयर माने जाते हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि उन्होंने 22 साल की उम्र में अपनी तकनीक का लोहा मनवाया है। सूत्रों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरे पर टीम इंडिया 3 टी20, 3 वनडे और 3 ही टेस्ट मैच खेलेगी। जानकारी के मुताबिक पहला मैच 10 दिसंबर को खेला जा रहा है। इसके साथ ही वनडे की सीरीज 17 दिसंबर को होगी। इस मैच में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और कुलदीप यादव शामिल हैं। खास बात यह है कि टीम में कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। साई सुदर्शन को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

साई सुदर्शन का रहा है शानदार प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ के साथ साई सुदर्शन या रजत पाटीदार ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल को वनडे स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। रिंकू सिंह को मैच फिनिशर की भूमिका मिल सकती है। 22 साल की उम्र में ही इस खिलाड़ी ने अपनी तकनीक और टेम्परामेंट का लोहा मनवाया है। सुदर्शन पहली बार 2022 आईपीएल के दौरान चर्चा में आए थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 5 मैच खेले थे। गुजरात ने उन्हें रिटेन किया था और 2023 में भी उनका शानदार फॉर्म जारी रहा। आईपीएल 2023 के फाइनल में कठिन परिस्थितियों में सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 96 रन की पारी खेली थी। वह पुराने समय के बल्लेबाजों की तरह हैं, जो क्लासिक शॉट्स से रन बटोरने में विश्वास रखते हैं। 2023 में उन्होंने 33 चौके और 12 छक्के लगाए।

सुदर्शन का घरेलू टूर्नामेंट में रहा रिकॉर्ड

खास बात यह है कि साई सुदर्शन का रिकॉर्ड और भी जबरदस्त है। 22 साल की उम्र में ही सुदर्शन 22 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं। इनमें 6 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। वह इमर्जिंग एशिया कप 2023 में भी ओपनिंग कर चुके हैं। बता दें कि उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में 73.33 की औसत और 99.10 के स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए थे। उन्होंने लाइका कोवई किंग्स के लिए आठ पारियों में 71.60 की औसत और 143.77 की स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए थे। साई सुदर्शन के परिवार में खेलों के प्रति काफी जुनून है। वहीं, उनकी मां उषा भारद्वाज ने तमिलनाडु के लिए वॉलीबॉल खेला।

जानिए कौन हैं साईं सुदर्शन

बता दें कि सुदर्शन एक लेफ्ट हैंडेड टॉप ऑर्डर भारतीय बल्लेबाज हैं, जो तमिलनाडु क्रिकेट टीम और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने घरेलू मैदान में 4 शतक, रणजी ट्रॉफी में 1 शतक और विजय हजारे ट्रॉफी में 3 शतक लगाए हैं।2022 आईपीएल ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.