दिल्ली (एकता): साई सुदर्शन एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं। वह एक लेफ्ट हैंडेड टॉप ऑर्डर भारतीय बल्लेबाज हैं जो तमिलनाडु क्रिकेट टीम और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। हालांकि वह बड़ा मैच के प्लेयर माने जाते हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि उन्होंने 22 साल की उम्र में अपनी तकनीक का लोहा मनवाया है। सूत्रों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरे पर टीम इंडिया 3 टी20, 3 वनडे और 3 ही टेस्ट मैच खेलेगी। जानकारी के मुताबिक पहला मैच 10 दिसंबर को खेला जा रहा है। इसके साथ ही वनडे की सीरीज 17 दिसंबर को होगी। इस मैच में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और कुलदीप यादव शामिल हैं। खास बात यह है कि टीम में कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। साई सुदर्शन को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

साई सुदर्शन का रहा है शानदार प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ के साथ साई सुदर्शन या रजत पाटीदार ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल को वनडे स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। रिंकू सिंह को मैच फिनिशर की भूमिका मिल सकती है। 22 साल की उम्र में ही इस खिलाड़ी ने अपनी तकनीक और टेम्परामेंट का लोहा मनवाया है। सुदर्शन पहली बार 2022 आईपीएल के दौरान चर्चा में आए थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 5 मैच खेले थे। गुजरात ने उन्हें रिटेन किया था और 2023 में भी उनका शानदार फॉर्म जारी रहा। आईपीएल 2023 के फाइनल में कठिन परिस्थितियों में सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 96 रन की पारी खेली थी। वह पुराने समय के बल्लेबाजों की तरह हैं, जो क्लासिक शॉट्स से रन बटोरने में विश्वास रखते हैं। 2023 में उन्होंने 33 चौके और 12 छक्के लगाए।

सुदर्शन का घरेलू टूर्नामेंट में रहा रिकॉर्ड
खास बात यह है कि साई सुदर्शन का रिकॉर्ड और भी जबरदस्त है। 22 साल की उम्र में ही सुदर्शन 22 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं। इनमें 6 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। वह इमर्जिंग एशिया कप 2023 में भी ओपनिंग कर चुके हैं। बता दें कि उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में 73.33 की औसत और 99.10 के स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए थे। उन्होंने लाइका कोवई किंग्स के लिए आठ पारियों में 71.60 की औसत और 143.77 की स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए थे। साई सुदर्शन के परिवार में खेलों के प्रति काफी जुनून है। वहीं, उनकी मां उषा भारद्वाज ने तमिलनाडु के लिए वॉलीबॉल खेला।
जानिए कौन हैं साईं सुदर्शन
बता दें कि सुदर्शन एक लेफ्ट हैंडेड टॉप ऑर्डर भारतीय बल्लेबाज हैं, जो तमिलनाडु क्रिकेट टीम और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने घरेलू मैदान में 4 शतक, रणजी ट्रॉफी में 1 शतक और विजय हजारे ट्रॉफी में 3 शतक लगाए हैं।2022 आईपीएल ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा था।
