आगरा (एकता): अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने का सपना हर कोई युवा देखता है लेकिन यह सुनहरा अवसर किस्मत वालों को ही मिलता है। अगर कोई भारतीय सेना में नौकरी करना चाहता है तो उनके लिए खुशखबरी है। बता दें कि भर्ती की तैयारियों को लेकर स्टेडियम में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। यह भर्ती 4 दिसंबर से शुरू हो रही है। यह 12 जिलों में भर्ती प्रक्रिया चलेगी। जानकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों की नजर फर्जी दस्तावेज से सेंधमारी करने वाले अभ्यर्थियों पर रहेगी। क्योंकि पहले 100 से ज्यादा अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेज और स्टेराॅयड का प्रयोग किए हुए पकड़े गए थे। इस बार परीक्षा में ज्यादा सख्ती रहेगी। पुलिस बल अलर्ट रहेगा। बताया जा रहा है कि 4 से 16 दिसंबर तक यह भर्ती चलेगी। इसमें 40 हजार से ज्यादा युवाओं ने पंजीकरण कराए थे, लेकिन लिखित परीक्षा के बाद करीब 13 हजार अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सिलेक्ट किया है। इस भर्ती की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा रहे हैं।

भर्ती कार्यक्रम की देखिए लिस्ट
– 6 को ललितपुर जिले के सामान्य ड्यूटी अभ्यर्थी
– 7 दिसंबर को कासगंज व अलीगढ़
– 8 को एटा व मैनपुरी
– 9 को मथुरा व फिरोजाबाद के जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी
– 10 दिसंबर को मथुरा के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
– 11 को आगरा व जालौन
– 12 दिसंबर को आगरा व झांसी
– 13 को हाथरस व इटावा के जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी
– 14 से 16 दिसंबर तक मेडिकल व दस्तावेजों का Verification।
