इनेलो युवा राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला फरीदाबाद पहुंचे…हरियाणा सरकार पर किया तीखा ह+मला

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- 21 जनवरी को कैथल में होने वाले इनेलो युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए आज इनेलो युवा राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला फरीदाबाद पहुंचे। सेक्टर 11 स्थित इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यालय पर युवाओं को निमंत्रण देते हुए कहा कि 21 जनवरी को युवा कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है,जिसमें फरीदाबाद के सभी कार्यकर्ताओं हर नोजवान युवाओं के साथ कैथल सम्मेलन में पहुंचना है।
हरियाणा में  बड़ा बेरोजगारी का ग्राफ 
इनेलो युवा राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला ने  कहा कि प्रदेश में युवा कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचकर निमंत्रण युवाओं से विचार करके सम्मेलन के लिए जिम्मेदारी लगाने का काम किया जा रहा है। सरकार पर हम+लावर होते हुए  अर्जुन चौटाला ने कहा कि  आज हरियाणा सरकार पढ़े लिखे युवाओं को इजराइल में मजदूरी करने के लिए भेज रही है। हरियाणा ओवरसीज डिपार्मेंट के 1 साल में 3 हज़ार वैकेंसी आती हैं। आज 3000 वैकेंसियों में सिर्फ 10 से 12 युवाओं की ही भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि  क्या आज हरियाणा के पढ़े-लिखे युवा सिर्फ मजदूरी करने के लिए रह गए हैं। हरियाणा में आज बहुत सी सरकारी नौकरियां हैं जिनमें युवाओं की भर्ती हो सकती है। आज 1 लाख से भी ज्यादा युवा जिन्होंने CET पास कर चुके हैं बस सभी युवा अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं  लेकिन मौजूदा सरकार उन्हें पोस्टिंग नहीं दे रही, हर साल अलग-अलग विभागों से सरकारी कर्मचारी रिटायर्ड होते हैं। सरकार को उन खाली पोस्टों पर इन सभी युवाओं को भर्ती करना चाहिए। एक वक्त ऐसा भी था जब हरियाणा में रोजगार के मामले में हरियाणा नंबर वन था। लेकिन उसे समय चौधरी ओम प्रकाश सिंह चौटाला की सरकार थी। आज हरियाणा में बेरोजगारी बहुत ज्यादा हो चुकी है।
बदलाव लाने के लिए सत्ता में रहना बहुत जरूरी 
अर्जुन सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि बदलाव लाने के लिए सत्ता में रहना बहुत जरूरी है और यह बस जनता के बीच में रहकर ही हो सकता है। लोकसभा चुनाव पर कहा कि  आज 10 की 10 लोकसभा की सीटों पर इनेलो चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। किसी से कोई गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। इनेलो चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना...

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

सोनीपत में खिला मेयर चुनाव में कमल का फूल, तो नगर निगम पार्षद चुनाव में भी बीजेपी को बंपर बहुमत

सोनीपत , राकेश कुमार- हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं और हरियाणा में कमल के फूल के साथ जनता ने जाने का रास्ता चुना है, सोनीपत में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कमल का फूल खिला है और नगर निगम पार्षद में भी बीजेपी को बंपर बहुमत मिला है,...

निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर- मुख्यमंत्री

दिल्ली -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को...

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.