/ Jun 13, 2026

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले …सरकार और संगठन में आपसी तालमेल में कोई कमी नही..मिलकर जीतेंगे चुनाव

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-  प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए वार्षिक बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर जीत का परचम लहराएगी । यह दावा हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी प्रदेश प्रवक्ता व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेश ठाकुर ने किया ।नरेश ठाकुर ने कहा कि संगठन और सरकार में कोई भी मतभेद नहीं है और सभी एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे । इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस हमीरपुर शहरी इकाई अध्यक्ष देवदास शहंशाह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह भी मौजूद थे ।
हमीरपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और इन चुनाव  में प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों  और भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी.  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने ऐतिहासिक दूसरा बजट पेश किया है जिसका लाभ पार्टी प्रत्याशियों को आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा और पार्टी के प्रत्याशी सभी चारों सीटों पर जीत का परचम लहराएंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश की बिगड़ी आर्थिक हालात के बावजूद मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को राहत पहुंचाने का काम किया है और इस बजट से सभी को लाभ मिलेगा ।
सरकार और संगठन में आपसी तालमेल में कमी को नकारा 
वहीं सरकार और संगठन में आपसी तालमेल में कमी को नकारते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी नीतियां लेकर आ रही है और संगठन उन नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रहा है.  उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में जीत दिलवाने के लिए काम कर रहे हैं और पार्टी के निर्देशों का भी पालन कर रहे हैं ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.