आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग की वार्ता से भाजपा बौखलाई :डॉ. सुशील गुप्ता

रोहतक/चंडीगढ़ – चन्द्रिका ( TSN)-इंडिया गठबंधन
लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ने कि तैयारी में हैं. इसके तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की  सीट शेयरिंग बहुत सारे राज्यों में जल्दी अनाउंस कर दी जाएगी. ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने  रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय में  प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग की वार्ता अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। तब से भाजपा बौखलाई हुई है।
इंडिया गठबंधन को तोड़ना चाहती है भाजपा
डॉ. सुशील गुप्ता ने   कहा कि पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में इंडिया एलायंस की बातचीत सफलतापूर्वक अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यह भी उम्मीद की जा रही है की सीट शेयरिंग बहुत सारे राज्यों में बहुत जल्दी अनाउंस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब इंडिया गठबंधन में मतभेद की खबरें आ रही थी तो भाजपा बहुत खुश थी। लेकिन जैसे ही खबरें आने लगी कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग अंतिम चरण में है तो भाजपा को गंभीर झटका लगा और भाजपा में हड़कंप मच गया। डॉ सुशील गुप्ता ने   बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है कि अगर आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन को छोड़ देती है और अकेले लोकसभा चुनाव लड़ती है तो सीबीआई और इडी नोटिस भेजने बंद कर देंगे और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जब इंडिया गठबंधन की वार्ता अंतिम चरण में है और बहुत जल्द शेयरिंग घोषित होने वाला है तो बीजेपी इस तरह के हठकंडे अपना रही है.उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में 1000 से ज्यादा रेड हुई है, ईडी द्वारा सात सम्मन भेजे जा चुके हैं, सीबीआई द्वारा अनेको नोटिस भेजे गए हैं, सीबीआई ने 9 घंटे तक अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की, इन सब के बावजूद भी सीबीआई और ईडी को आज तक एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिला।
आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा 
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  हम किसी भी हालत में भाजपा के सामने झुकेंगे नहीं और कोई समझौता नहीं करेंगे।आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहेगी चाहे कुछ भी हो जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.