/ Jun 13, 2026

लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता का कलायत के गांवों और वार्डों में दौरे शुरू

कलायत/कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने  कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कलायत विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। उनके साथ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी के पुत्र विकास सहारण, सुखबीर सिंह, लीलाराम, राम मोहन, जस्सी राणा, जगबीर मौन और कर्मबीर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा गांव हरिपुरा से शुरू की।
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि इंडिया गठबंधन कुरुक्षेत्र लोकसभा में पूरी मजबूती के साथ तैयारी कर रहा है। इंडिया गठबंधन को जन जन का समर्थन मिल रहा है और हर व्यक्ति कह रहा है कि हरियाणा के लोग भाजपा सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि कलायत क्षेत्र किसान बहुल क्षेत्र है और भाजपा किसान विरोधी सरकार है। किसानों को आजतक बारिश से खराब फसल का मुआवजा नहीं मिला। सरकार झूठी हामी तो भरती है लेकिन मुआवजा नहीं देती। भाजपा सरकार किसानों के साथ पोर्टल पोर्टल का खेल खेलती रहती है। किसानों की लगभग सात लाख एकड़ फसल खराब हुई लेकिन सरकार ने केवल 93 हजार एकड़ फसल खराब मानी और हरियाणा के लिए अब तक केवल 60 करोड़ रुपए जारी किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2022 तक किसानों को आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आय तो दोगुनी नहीं हुई कर्जा डबल हो गया है। कृषि मंत्री के गृह जिले भिवानी में किसानों पर तीन गुना कर्जा हो गया है।
भाजपा द्वारा शालू जिंदल को टिकट दिए जाने की चर्चा पर कहा ये 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा द्वारा शालू जिंदल को टिकट दिए जाने की चर्चा पर कहा कि जब भाजपा सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं और युवाओं पर अत्याचार किए जा रहे थे तब शालू जिंदल कहां थी। इसलिए इस बार कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन की टक्कर में कोई नहीं है। हरियाणा में इनेलो का कोई अस्तित्व नहीं है। कुरुक्षेत्र से ही भाजपा के युग समाप्ति होगी और इंडिया गठबंधन के युग की शुरूआत होगी। पूरे हरियाणा में इंडिया गठबंधन लोकसभा की सभी 10 सीटें जीत रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.