/ Aug 31, 2026

बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल…बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-गर्मी का प्रकोप जारी है, जिले में अधिकतम तापमान 42से 45 डिग्री के आसपास तक पहुंच गया है, ऐसे में बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। आलम यह है कि गर्मी के कारण लोग बीमार पडऩे लगे हैं। ऐसे में इन दिनों  फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, मरीजों में सबसे ज्यादा उल्टी, दस्त, चक्कर के मरीज आ रहे हैं।
बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल एसएमओ डॉक्टर टीसी गिडवाल के अनुसार 1 दिन में लगभग 50से 100 मरीज अस्पताल में  इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।  गर्मी के कारण मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि, जिस तरह से गर्मी का सितम लगातार जारी है, वैसे-वैसे मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है।  लोगों से अपील करते हुए डॉक्टर ने कहा कि जरूरी काम हो तो ही अपने घर से बाहर निकले. सिर पर कपड़ा रखकर निकले, बच्चे और बुजुर्ग घर से बेवजह धूप में बाहर ना निकले। नींबू पानी का सेवन करें और पानी ज्यादा पिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.