/ Jun 14, 2026

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, न्याय मूर्ति शील नागु ने हाई कोर्ट के मुख्य जज के रूप में ली शपथ

चंडीगढ़ 9 जुलाई : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस न्याय मूर्ति शील नागु ने हाई कोर्ट के के रूप में शपथ ले ली हैपंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें आज शपथ दिलाई। शपथ समारोह के दौरान हरियाणा के राजयपाल बंडारू दतत्रेत्य और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद रहे

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बीआर गवई ने 27 दिसंबर 2023 को जस्टिस शील नागू की नियुक्ति को लेकर आदेश दिए थे. इसके लगभग 6 महीने बाद केंद्र सरकार की तरफ से नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गई. अब जल्द ही उन्हें पंजाब-हरियाणा के चीफ जस्टिस के पद की शपथ दिलवाई जाएगी. अभी वर्तमान समय में जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर काम कर रहे हैं. वहीं उनसे पहले हाईकोर्ट की वरिष्ठ जज रितु बाहरी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल रही थीं.

जस्टिस शील नागू का जन्म एक जनवरी 1965 को हुआ था. अधिवक्ता के रूप में नागू का 5 अक्टूबर 1987 को पंजीकरण हुआ था. उन्होंने जबलपुर में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सिविल और संवैधानिक कानून का अभ्यास किया. 5 अक्टूबर 1987 को शील नागू ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बतौर वकील वकालत की प्रैक्टिस शुरू की थी. इसके बाद 27 मई 2011 को एडीशनल जज के तौर पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में उन्हें नियुक्त किया गया था. इसके 2 साल बाद ही 23 मई 2013 को शील नागू को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का स्थाई जज बना दिया गया.
वहीं जस्टिस शील नागू की जगह वरिष्ठ जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.