गुरुग्राम (एकता): आपने कई कैफे देखे होंगे लेकिन जो हम आज आपको Cafe दिखाने जा रहे हैं उसकी तस्वीरें देख आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें कि गुरुग्राम में एक ऐसा कैफे है, जिसको कबाड़ से तैयार किया गया है। अगर आप इसकी तस्वीरें देखेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा कि ये कबाड़ से तैयार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक गांव गरतपुर बांस में स्थित ‘थ्रोटल श्रोत्तल लेपर्ड ट्रेल’ कैफे में आप चाय-कॉफी पीकर शिमला वाली फीलिंग ले सकते हैं।

बताया जा रहा है कि कैफे के अंदर जितनी भी चीज़ें हैं उनको कबाड़ से तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक कैफे को 3 साल हो चुके हैं। यह कैफे जहां स्थित है, वह जगह प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है। आपको ऐसा लगेगा कि जैसे आप शिमला में बैठकर चाय-कॉफी पी रहे हो। इस कैफे के आसपास पहाड़, नदियां भी हैं।

इस वजह से किया था कैफे स्टार्ट
इस कैफे को सिर्फ इसलिए स्टार्ट किया ताकि लोग यहां आएं और चाय-कॉफी पी सकें। लेकिन उनको क्या पता था कि ये कैफे ऐसे दौड़ेगा कि उन्हें इसके अलावा कई और चीज़ें लगानी परड़ेगी।

अब इस कैफे में चाय-कॉफी के अलावा खाना भी मिलता है। लोगों को यहां का खाना भी काफी पसंद आ रहा है। दूर-दूर से लोग यहां आकर खाना खाते हैं। जहां एक साइड मिट्टी व नदी है और दूसरी साइड पहाड़। इसके साथ ही बीच में कैफे बना हुआ है।

बाहर से भी कैफे में आते हैं लोग
जानकारी के मुताबिक इस कैफे को इसलिए भी स्टार्ट किया था, ताकि लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ यहां घूमने आ सके और अच्छा खाना खा सके। क्योंकि यहां पर वेकेशन मनाने की कई जगह हैं। आप आराम से बैठकर समय गुजार सकते हैं। इस एरिया में गुरुग्राम से ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों से भी लोग मस्ती करने आते हैं। यहां आकर लोग सुकून महसूस करते हैं।

