मुंबई (एकता): आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं। खास बात यह है कि कपल ने अपनी लाडली बेटी राहा की झलक दुनिया को दिखा ही दी। फैंस उनकी बेटी की एक झलक देखने को काफी बेताब थे। लंबे इंतजार के बाद फैंस को यह क्यूट तोहफा Christmas पर मिला।

सूत्रों के मुताबिक रणबीर और आलिया सोमवार यानी क्रिसमस के दिन कपूर फैमिली के एनुअल क्रिसमस लंच के लिए राहा को साथ लेकर गए। जब दोनों बाहर निकले तो रणबीर ने अपनी गोद में प्यारी लाडली को उठाया हुआ था। दोनों ने इस बार बेटी राहा का चेहरा नहीं छिपाया। दोनों बड़े ही प्यार से राहा के साथ पोज देते नजर आए। दोनों ने बेटी के साथ कई सारी तस्वीरें क्लिक करवाई।

खास बात यह है कि राहा की नीली आंखें और क्यूटनेस फैंस को काफी पसंद आई। सोशल मीडिया पर राहा का क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई उनपर काफी प्यार लुटा रहा है। बता दें कि Christmas पर राहा ने व्हाइट और पिंक ड्रेस के साथ रेड कलर के वेलवेट शूज पहने हुए थे। उनका हेयर स्टाइल हर किसी को काफी पसंद आ रहा था। राहा ने दो छोटी चोटियां बनाई हुई थीं। आलिया का लुक भी काफी प्यारा लग रहा था। उन्होंने ब्लैक फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई थीं। रणबीर ने भी आलिया के साथ मैचिंग की थी।

पैपराजी लिटिल राहा को देखकर काफी खुश नजर आए। फैंस ने राहा की तस्वीरें देखने के बाद कई रिएशन दिए। किसी ने लिखा, “ओह गॉड…राहा की आंखें।” ऋषि कपूर से बहुत मिलती है राहा।” एक ने कमेंट किया, “वह बेहद प्यारी है। ऐसे ही कई केमेंट फैंस ने किए।

