हरियाणा (एकता): हरियाणा में घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कोहरे के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक 30 दिसंबर को कुछ ही स्थानों पर घना कोहरा छाएगा। बताया जा रहा है कि शनिवार को आंशिक राहत मिलने के आसार हैं। अगले 2 दिन राज्य के अधिकतर शहरों में शीत दिन रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक कम चला जाता है।
हरियाणा के अंबाला, रोहतक और करनाल में शीत दिन की स्थिति बनी रही। करनाल में 10.4, पानीपत में 5.6, यमुनानगर में 9.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज 29 दिसंबर के लिए सभी शहरों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
अगले 3 दिन तक येलो अलर्ट जारी है। हालांकि 4-5 दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बता दें कि पंजाब-हरियाणा दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
