कृषि मंत्री कंवर पाल ने साढ़ौरा में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

यमुनानगर 16 अगस्त-हरियाणा के कृषि मंत्री कँवर पाल गुर्जर ने सढ़ोरा विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गांवों खानुवाला व चिंतपुर का दौरा किया। सोमनदी के तटबंध पर खुद मोटरसाइकिल चला कर ग्रामीणों के साथ पहुंचे कृषि मंत्री और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सोम नदी में पानी ज्यादा आने के कारण टूटे हुये तटबंध को ठीक करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारिओं को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुये नुकसान की भरपाई के लिए सरकार हर संभव सहायता की जाएगी । फ़सल के नुकसान की भरपाई के लिए बाढ़ प्रभावित खेतोँ की गिरदावरी करवा के सरकार को भेज दी गई है।प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ ख़डी है.
कृषि मंत्री इस दौरान गांव चिन्तपुर में बाढ़ के  कारण जान गँवाने वाले सतपाल के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुख इस घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सरकार द्वारा पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी.कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा की बाढ़ के पानी से गांव के घरों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेगी। गलियां आदि जो भी खराब हुई है उनको ठीक करवाया जाएगा नदी में दोगुना पानी आने के कारण व बहाव की चौड़ाई कम होने के कारण तटबंध टूट गया है। क्षतिग्रस्त तटबंध को ठीक करने के लिए दो मशीन लगाई गई है। तीन मशीनें और लगा लगाकर पांच मशीनों द्वारा कल तक मिट्टी का काम पूरा कर लिया जाएगा। पत्थर व स्टड लगाकर पानी का बहाव बदला जाएगा। संकट की इस घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसी को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।बाढ़ प्रभावित लोगो के बीच जाकर कृषि मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा को हम आपसी सहयोग और मिलकर निपटेंगे। जिन नागरिकों का नुकसान हुआ है, उसकी नुकसान की भरपाई सरकार करेगी।उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में नागरिक धैर्य रखें और घबराए नहीं, सरकार और प्रशासन उनके साथ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.