/ Aug 31, 2026

किसानों ने तिरंगा यात्रा के दौरान सरकार को दी बड़ी चेतावनी…कहा जल्द करें किसानों की मांगों को पूरी

सोनीपत 16 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनीपत के किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सोनीपत के गांव बड़वासनी से सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर पर सवार होकर किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा के दौरान किसानों ने सरकार को बड़ी चेतावनी दी है कि अगर समय रहते किसानों की सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जो नतीजा लोकसभा चुनाव में हुआ है, उससे बड़े भुगतान बीजेपी पार्टी को विधानसभा चुनाव में करना होगा।
किसानों का कहना है कि अगर उनकी  मांगों पर सरकार जल्द कोई विचार नहीं करती तो जो ट्रैक्टर आज सोनीपत की सड़कों पर हैं, उनके लिए दिल्ली भी दूर नहीं है, इसीलिए वह सरकार से अपील करते हैं कि किसानों की सभी मांगों को जल्द पूरा कर दिया जाए। तस्वीर सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास की है जहां आप देख सकते हैं कि सैकड़ो की संख्या में किस एकत्रित होकर जहां देश की आजादी का जश्न बना रहे हैं और भारत जिंदाबाद ,भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं।वहीं किसानों में बीजेपी सरकार के प्रति गुस्सा भी है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वह देश के सम्मान में तिरंगा यात्रा भी निकल रहे हैं। किसानों ने यह तिरंगा यात्रा अपने ट्रैक्टर पर ही शुरू की और ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लगाकर गांव बड़वासनी से ही तिरंगा यात्रा को शुरू किया गया। तिरंगा यात्रा के जरिए जहां वह 15 अगस्त को मना रहे हैं,लेकिन किसान को एक बड़ी चेतावनी भी सरकार को किसान देते नजर आए किसानों का कहना है कि सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी करती आ रही है और एक बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी किसानों को नजरअंदाज करने का खामियाजा भुगत चुकी है और जल्द ही अगर किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव में भी बड़ा नुकसान भाजपा पार्टी को भुगतना होगा। किसान नेता अभिमन्यु को हार्ड का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है ,लेकिन सरकार को भी जगाने का काम किसान लगातार कर रहे हैं ,लेकिन सरकार गहरी नींद में है और किसानों की किसी भी मांग पर विचार नहीं कर रही है, हमारी मांग है कि सरकार की नींद खुले और वह जल्दी किसने की मांग को पूरा कर दे। सरकार से बार-बार किस अपील कर रहे हैं कि एसपी गारंटी कानून ,स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट इसके अलावा जो भी अन्य मांगे किसने की हैं उन पर जल्द से जल्द विचार किया जाए इसी के साथ अभिमन्यु कोहाड़ विनेश फोगाट पर बोलते हुए कहा कि वह पहली महिला रेसलर है जो फाइनल तक पहुंची है और जो उसके साथ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इसकी जांच की मांग हम लगातार उठा रहे हैं और होनी भी जरूरी है क्योंकि उसके साथ पूरी टीम थी और ऐसा नहीं होना चाहिए था। विनेश फोगाट आज देश का गोल्ड मेडल जीत कर नहीं आई बल्कि वह देश का कोहिनूर का हीरा बन चुकी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.