अंबाला (एकता): अंबाला सदर नगर परिषद एक्शन मोड में नजर आने लगा है। हाल ही में अंबाला वासियों को गृह मंत्री अनिल विज ने मल्टी लेवल कार पार्किंग की बड़ी सौगात दी थी, ताकि बाजारों में लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिल सके। लोगों ने गृह मंत्री के इस कार्य की जमकर तारीफ भी की। पार्किंग की सौगात के बावजूद लोग सड़कों पर अपने वाहन खड़े कर रहे थे, जिन्हें नगर परिषद द्वारा चेतावनी दी गई थी। कई वाहन मालिकों के चालान भी काटे गए। इस बारे में नगर परिषद EO ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गृह मंत्री के प्रयासों से मल्टी लेवल पार्किंग बनाई गई है, ताकि लोग अपने वाहन वहां खड़ा कर बाजार में खरीददारी कर सके।
उन्होंने बताया कि इस पार्किंग में 350 फोर व्हीलर और 300 टू व्हीलर खड़ा हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा सभी दुकानदारों को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि लोग बाजार में अपना वाहन खड़ा करेंगे। उनके लिए दो गाडियां रखी गई हैं, जो वाहनों को उठाकर पार्किंग में लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि फोर व्हीलर का चालान 500 रुपए टू व्हीलर का चालान 200 रुपए और थ्री व्हीलर का चालान 400 रुपए रखा गया है। सभी शहर वासियों से अपील भी की है कि वो अपने वाहन प्राइवेट पार्किंग में पार्क करें। अगर फिर भी लोग नहीं मानते तो फिर मोटर एक्ट के तहत SHO उनका चालान करेगा।
