अंबाला (एकता): देश भर में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के बढ़ते मामलों को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार हैं। नए वेरिएंट JN.1 के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निगरानी बढ़ाए जाने का मशवरा दिया गया था।
WHO के मशवरे पर गृह मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस विषय को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मॉक ड्रिल सहित सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त कर दी गई हैं।
