/ Jul 09, 2026

धर्मशाला में दीपावली के दौरान AQI पहुंचा 109.. एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग में सामने आए ये आंकड़े

राहुल चावला ,धर्मशाला ( TSN) -पॉल्यूशन को लेकर अब लोग जागरूक हो चुके हैं।इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार दीपावली पर धर्मशाला का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)मोडरेट (मध्यम) रहा है। 30 अक्टूबर को धर्मशाला की एयर क्वालिटी इंडेक्स 68 था, जो कि दीपावली के दौरान 109 पहुंच गया। हालांकि दीपावली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स में 60 फीसदी का इजाफा हुआ है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यह एक्यूआई पिछले वर्ष की अपेक्षा कम है, क्योंकि पिछले वर्ष दीपावली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स 140 तक पहुंच गया था। ऐसे में यह कहना गलत न होगा कि जिस तरह पर्यावरण में बदलाव हो रहे हैं, उसके अनुरूप लोग भी जागरूक हुए हैं। इस बार लोगों ने काफी जागरूकता के साथ दीपावली मनाई है जिसके चलते इस बार एक्यूआई 109 तक ही रहा है।
धर्मशाला और डमटाल में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग दीपावली से पहले और बाद में एचपी स्टेट पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड रिजनल लैबोरेटरी धर्मशाला ने एमबिएंट एयर क्वालिटी मानिॅटरिंग (परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी) की है।लैबोरेटरी की ओर से धर्मशाला और डमटाल में एमबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग की गई है। मॉनिटरिंग की यह प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हुई थी तथा 7 नवंबर तक जारी रहेगी। एचपी स्टेट पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से दीपावली से एक सप्ताह पहले, दिपावली के दौरान और दीपावली के बाद भी एयर क्वालिटी का डाटा एकत्रित किया जाता है।
दीपावली से पहले 82, बाद में 98 पहुंचा एक्यूआई
डमटाल का एयर क्वालिटी इंडेक्स दीपावली से पहले 82 एक्यूआई था, जबकि दीपावली के दिन 98 तक पहुंच गया है। डमटाल एरिया हालांकि पंजाब के पठानकोट से सटा है तथा पठानकोट का इम्पेक्ट भी वहां रहता है, लेकिन 24 से लेकर 31 अक्टूबर तक डमटाल में एयर क्वालिटी संतोषजनक रही है।
दीपावली से एक दिन पहले  एयर क्वालिटी इंडेक्स था  68
दीपावली से एक दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को धर्मशाला एयर क्वालिटी इंडेक्स 68 था, जो कि दीपावली के दौरान बढक़र 109 तक हो गया है। दीपावली से पहले धर्मशाला में 24 से 26 अक्टूबर तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से नीचे पाया गया, जो कि एयर क्वालिटी को गुड इंडेक्स में रखता है। इसके बाद एयर क्वालिटी गुड से संतोषजनक रेंज में चली गई, जबकि दीपावली के बाद एयर क्वालिटी मोडरेट रेंज में आ गई। दीपावली से एक दिन पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स को 68 एक्यूआई था, वो दीपावली के बाद 109 एक्यूआई तक पहुंच गया था। दीपावली से एक दिन पहले और दीपावली के एक दिन बाद एक्यूआई 60 फीसदी बढ़ा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.