कैथल- भाजपा ने अभी तक जितने बजट पेश किए हैं देश को ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया है, 55 साल के कांग्रेस कार्यकाल में कृषि बजट केवल ₹25हजार करोड रुपए था किसानों को में बताना चाहता हूं मात्र 10 साल के कार्यकाल में यह बढकर 1लाख 25 हजार करोड रुपए हो गया है जो किसानों की खुशहाली किसानों के विकास और कृषि जगत के लिए नई सौगात देने का काम कर रहा है। जो लोग किसानों के नाम पर सिर्फ 25हजार करोड रुपए देते थे वह क्या किसानों का भला करते थे, और आज जो हरियाणा विधानसभा में बजट आएगा वह हरियाणा प्रदेश सबका साथ सबका विकास के आधार पर विकास कार्यों और जनता के हित में जन कल्याणकारी नीतियों की सौगात देने का काम करेगा। आज मनोहर लाल की सरकार में बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरियां मिल रही है चिरायु योजना के माध्यम से मुक्ति इलाज मिल रहा है गरीब लोगों को पक्की छत महिया करवाने का काम मनोहर सरकार कर रही है विकास के साथ मनोहर सरकार की रफ्तार हरियाणा प्रदेश को नई पहचान देने का काम कर रही है जिससे प्रदेश नए आयाम स्थापित कर रहा है।
