हिमाचल में रुकी रेल परियोजनाओं पर केंद्र की चिंता, राज्य सरकार से सहयोग की अपील: अनुराग सिंह ठाकुर

Delhi,3 December-:हमीरपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज लोकसभा में हिमाचल प्रदेश में चल रही रेलवे परियोजनाओं में हो रही देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समयबद्ध सहयोग न मिलने के कारण कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएँ अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।रेल मंत्रालय द्वारा सदन में दिए गए लिखित उत्तर में यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि,भूमि और अनुमतियाँ समय पर उपलब्ध न कराए जाने से प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं।

ठाकुर ने बताया कि भानुपली-बिलासपुर-बेरी नई रेल लाइन, जिसे केंद्र और राज्य के बीच साझा लागत पर मंजूरी मिली थी,पर अब तक ₹5,252 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं. इसके बावजूद राज्य का ₹1,843 करोड़ का हिस्सा अभी तक जारी नहीं किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, परियोजना के लिए आवश्यक 124.02 हेक्टेयर भूमि में से केवल 82 हेक्टेयर भूमि ही राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई है, जिसके कारण निर्माण कार्य सीमित क्षेत्र में ही हो पा रहा है।इसके अतिरिक्त,प्रदेश में कुल 214 किमी के तीन नई लाइन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है, जिनकी लागत ₹17,622 करोड़ आंकी गई है।इनमें से 64 किमी लाइन चालू हो चुकी है,जिन पर अब तक ₹8,280 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं।इसके साथ ही,सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बिलासपुर-मनाली-लेह स्ट्रेटेजिक रेल लाइन की DPR तैयार है,जिसकी अनुमानित लागत ₹1,31,000 करोड़ है।ठाकुर ने मांग की कि राज्य सरकार अपना लंबित वित्तीय हिस्सा तत्काल जारी करे, शेष भूमि अधिग्रहण तेज़ी से पूरा करे और कानूनी मंज़ूरियों को प्राथमिकता दे।उन्होंने केंद्र,राज्य और रेलवे अधिकारियों का एक संयुक्त मॉनिटरिंग सेल बनाने का प्रस्ताव भी रखा,जो प्रत्येक दो सप्ताह में समीक्षा बैठक कर प्रगति सुनिश्चित करे।उन्होंने कहा कि वे हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठाते रहेंगे और उम्मीद जताई कि राज्य सरकार बिना देरी के लंबित मामलों का समाधान करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.