चंबा आपदा: सरकार और प्रशासन पर हर्ष महाजन के सवाल

Shimla,31 August-हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।प्रदेश के दुर्गम जिले चंबा में हालात और भी गंभीर बने हुए हैं।इस आपदा प्रबंधन को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

महाजन ने आरोप लगाया कि आपदा के समय मुख्यमंत्री प्रदेश से बाहर व्यस्त रहे और प्रशासनिक अधिकारी मौके से नदारद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अफसर तक प्रभावित इलाकों में नहीं पहुंचे।महाजन ने यह भी आरोप लगाया कि आपदा में फंसे लोगों को निकालने के लिए हवाई मार्ग से 75 हज़ार रुपये तक वसूले गए और बसों का भी किराया लिया गया। उन्होंने इसे पीड़ित जनता के साथ अन्याय करार दिया।

सांसद महाजन ने कहा –चंबा में चार दिन तक लगातार नुकसान होता रहा,लेकिन प्रशासन पूरी तरह विफल रहा। मुख्यमंत्री प्रदेश से बाहर थे और अधिकारी घरों में बैठे रहे। मैंने अपने जीवन में जिले में ऐसी स्थिति पहली बार देखी है।”उन्होंने कहा कि मंत्रियों को चंबा भेजा जरूर गया, लेकिन उनके पास कोई अधिकार नहीं छोड़े गए। सरकार केवल बजट डाइवर्ट करने और प्राकृतिक संसाधनों से खिलवाड़ करने में लगी है,जिसका खामियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

केंद्र से राहत को लेकर बयान

महाजन ने बताया कि 2023 और 2024 में आई आपदा के लिए केंद्र सरकार पहले ही राज्य को राहत राशि उपलब्ध करवा चुकी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 20 हज़ार करोड़ की मांग कर सकती है,लेकिन राहत राशि वास्तविक नुकसान के आधार पर ही दी जाती है।महाजन ने आरोप लगाया कि राज्य की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।अक्षम अधिकारियों को बार-बार एक्सटेंशन दी जा रही है और युवाओं को रोजगार के नाम पर वन मित्र योजना में मात्र 5 हज़ार रुपये देकर ठगा जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.