सिरमौर : सतीश शर्मा ( TSN)- आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले राशन को लेकर सवाल खड़े हो गए मामला सिरमौर जिला की पता साहब का है। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों को जो राशन दिया गया उसमें बड़ी मात्रा में कीड़े निकले और अक्सर यहां ऐसा देखने को मिलता है।
पावटा साहिब के भाटा वाली आंगनबाड़ी केंद्र का है मामला
पावटा साहिब के आंगनबाड़ी केंद्र भाटा वाली के तहत आने वाली कुछ महिलाएं आज जिला मुख्यालय नाहन पहुंची और इस दौरान डीसी सिरमौर को शिकायत सौंप कर कार्रवाई की मांग की. वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा वितरित किया गया राशन भी डीसी व मीडिया के प्रतिनिधियों को दिखाया, जिसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाले राशन को लेकर सवाल खड़े हो गए।
महिलाओं ने DC सिरमौर को सौंपी शिकायत
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि गर्भवती महिलाएं और आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों को जो सामान दिया जा रहा है उसमें गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है और यह राशन किसी भी सूरत में खाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता क्योंकि इसमें अक्सर कीड़े पाए जाते है। महिलाओं ने कहा कि सरकार या तो आंगनबाड़ी केंद्र में राशन देना बंद करें या गुणवत्तापूर्ण राशन बच्चों और महिलाओं को दिया जाना चाहिए उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस राशन खाने के बाद कुछ बच्चे बीमार भी हुए हैं वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की संचालक पर आरोप लगाए की इस बताए में उनसे अगर बारे में पूछा जाता है तो उल्टा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।महिलाओं के साथ यहां पहुंचे समाजसेवी नाथूराम चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में यदि इस तरीके के राशन की सप्लाई हो रही है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इस बारे में उचित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की मगर कोई भी संतोषजनक जवाब उनसे नहीं मिला उन्होंने सरकार और प्रशासन से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की।
डीसी ने जांच के दिए आदेश
उधर इस बारे में डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा इस बारे में एसडीएम पावँटा साहिब को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित विभाग इस मामले की जांच करें और पूरे जिला में यह सुनिश्चित किया जाए की आंगनवाड़ी केदो में पहुंचने वाले राशन की जांच करें और मामले में नियमों सरकारों में लाई।
