मंडी : धर्मवीर ( TSN)-8 लाख खर्च करके 8 महीने पहले पंडोह बाजार में ब्यास नदी पर बनाया गया झुला पुल 8 दिन भी नहीं चल पाया है। हर वक्त यह झुला पुल किसी न किसी कारण बंद ही रहता है। इससे खफा इलाका बदार के कुछ लोगों ने आज आपसी सहयोग से इस पुल की खुद की मुरम्मत कर डाली और इसे आवागमन के लिए सुचारू कर दिया। ग्राम पंचायत देवरी के पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को सामान लेकर 8 किमी का अतिरिक्त सफर तय करके पंडोह आना पड़ रहा है। लोगों की इस समस्या से विभाग भी अवगत है लेकिन फिर भी झुला पुल को सुचारू नहीं रखा जा रहा। इसी से खफा होकर अब खुद ही इस पुल की मुरम्मत करके इसे सुचारू किया गया है। सरकार से निवेदन है कि इसे सुचारू रखने के लिए यहां पर कर्मियों की तैनाती की जाए।
पंडोह में लाल पुल के स्थान पर बने झुला पुल को लोगों ने खुद किया ठीक
शिवाबदार निवासी नरेश कुमार उर्फ छोटू ने बताया कि इस झुला पुल के माध्यम से इलाका बदार की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया गया है। झुला पुल से एक समय में 90 किलो से अधिक भार नहीं ले जाया जा सकता। इस पुल को ऑपरेट करने के लिए भी अनुभव होना जरूरी है। बहुत बार ऐसा होता है कि लोग इसपर बैठकर सवार हो जाते हैं और मंझधार में फंस जाते हैं क्योंकि इसे किनारे तक पहुंचाने के लिए रस्सियों को जोर से खींचना पड़ता है। यदि पंडोह बाजार आना हो तो फिर 8 किमी घुमकर आना पड़ रहा है जिससे धन और समय की बर्बादी हो रही है। आपदा के बाद प्रदेश और केंद्र सरकार के कई नेता यहां आए लेकिन कोरी घोषणाएं करके वापिस चले गए। सरकार को चाहिए कि पुल का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।पंडोह बाजर के स्थानीय निवासी कुलदीप ठाकुर ने बताया कि कुलदीप ठाकुर ने बताया कि झुला पुल सिर्फ एक दिखावा मात्र ही है जबकि इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। पुल के टूटने से पंडोह बाजार की रौनक गायब हो गई और कारोबार पर विपरित प्रभाव पड़ा है। सरकार को चाहिए कि पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द किया जाए।
