भावना,करनाल(TSN): मंगलवार को करनाल शुगर मिल में पिराई सत्र की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ प्रदेश के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शुगर मिल में किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन गेट पास देने की व्यवस्था की गई है और पेमेंट का भुगतान भी साप्ताहिक स्तर पर शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में गन्ने का भाव सबसे अधिक है और सीएम ने अगले साल रेट को बढ़ाकर 400 रुपए किए जाने की घोषणा भी की हैं। उन्होंने कहा कि शुगर मिलों को घाटे से निकालने के लिए एथनोल प्लांट लगाए जा रहे हैं।
वहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जनता को बहकाने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने दस साल के शासन में पेंशन में केवल 300 रुपए की बढ़ोतरी की लेकिन मनोहर सरकार ने पेंशन में दो हजार की बढ़ोतरी की हैं। उन्होंने कहा की ओबीसी की जातिगत जनगणना को लेकर अमित शाह कह चुके है कि भाजपा इसके विरोध में नहीं हैं। वहीं सरकारी कार्यक्रमों से जेजेपी की दूरी ओर गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि ये फैसले पार्टी का बड़ा नेतृत्व तय करता हैं।
