दिल्ली (एकता): दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को जल्द ही अपना नया पता मिलने वाला है। बता दें कि नए साल यानि जनवरी के दूसरे सप्ताह में पार्टी को अपना नया मुख्यालय मिल जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यालय का नाम स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर ‘इंदिरा गांधी भवन’ रखा जाएगा। पार्टी दिल्ली में अपने मुख्यालय को नए भवन में स्थानांतरित करेगी।
