अंबाला (एकता): 100 की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर केरियर देने के लिए 9वीं व 10वीं के बच्चों के लिए स्पेशल अभियान चलाया। इस अभियान को मिशन बुनियाद के तहत बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। अभी तक इस अभियान से करीब 5 हजार स्टूडेंट्स इसका लाभ ले रहे हैं। अभी तक हरियाणा सरकार द्वारा 103 सेंटर चलाए जा रहे हैं।
मिशन बुनियाद व सुपर-100 के तहत आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए गए हैं। 15 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे, 30 जनवरी को परीक्षा होंगी। इस दौरान मिशन बुनियाद व अन्य का लाभ ले रहे स्टूडेंट्स ने कहा कि इस अभियान के साथ जुड़कर उन्हें लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही हर विषय को बेहतर तरीके से समझाया जाता है।
