बिलासपुर,सुभाष(TSN):बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी की आंतरिक गुटबाज़ी और असंतोष ने खुलकर रूप ले लिया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने न केवल सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए,बल्कि संगठन की निष्क्रियता को भी जमकर आड़े हाथों लिया।
कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व पर उठाए सवाल
बैठक में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो रहा है,जिससे विकास कार्य ठप पड़े हैं।वहीं मुख्यमंत्री अक्सर राजधानी से बाहर रहकर दिल्ली और मुंबई के दौरे पर रहते हैं।कार्यकर्ताओं का यह भी कहना था कि आर्थिक संकट की बात कहने वाली सरकार सत्ता से नज़दीकी रखने वालों को विशेष लाभ पहुँचा रही है।चौंकाने वाली बात यह रही कि खुद प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार का खुलकर बचाव नहीं किया,बल्कि यह स्वीकार किया कि उनकी भी बात नहीं सुनी जा रही है।इस बयान के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी और गहरा गई।
नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज
कुछ कार्यकर्ताओं ने बैठक में प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफे की मांग भी कर दी,यह कहते हुए कि जब संवादहीनता इस स्तर तक पहुँच गई है,तो संगठन में नेतृत्व परिवर्तन जरूरी हो गया है।
इस घटनाक्रम पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है।भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि जब खुद कांग्रेस के लोग सरकार की आलोचना कर रहे हैं,तो मुख्यमंत्री का पद पर बने रहना नैतिक रूप से गलत है।
