दिल्ली (एकता): तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी की राज्य के इकाई के अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि तेलंगाना के होने वाले मुख्यमंत्री रेवंत से मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का बयान सामने आया है।
सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना में जो कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की वह एक संघर्ष जीत है, तेलंगाना के लोगों की जीत है। पूरा हरियाणा नए होने वाले मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देता है। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ हैं। बताया जा रहा है कि दीपेंद्र हुड्डा के आवास पर तेलंगाना के शपथ लेने वाले रेवंत रेड्डी पहुंचे थे।
करीब 1 घंटे तक दिल्ली स्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा के आवास पर उन्होंने मुलाकात की। हालांकि हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी उनसे मुलाकात करनी थी। लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएलपी बैठक के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए थे।
