प्यार में फिर सरहद पार… 5 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत आई प्रेमिका, कुछ इस अंदाज में लड़के वालों ने किया स्वागत

नई दिल्ली (एकता): कहते हैं प्यार किसी सरहद को नहीं देखता… वह अपने प्यार को पाने के लिए सात समंदर पार भी पहुंच जाता है। ऐसा ही कुछ पाकि+स्तान की जवेरिया खानम ने कर दिखाया। बता दें कि सीमा हैदर के बाद अब इस लड़की ने अपने प्यार को पाने के लिए कोई सरहद नहीं देखी। वह अपने प्रेमी से शादी करने भारत आ पहुंची। जहां उसका अच्छे से स्वागत किया गया। सूत्रों के मुताबिक जवेरिया कोलकाता के समीर से शादी करने लिए यहां आई है। वह कराची की रहने वाली है।


वाघा-अटारी बॉर्डर पर हुआ जवेरिया का ग्रैंड वेलकम

बताया जा रहा है कि जब उसने मंगलवार को अमृतसर जिले में अटारी से भारतीय सीमा में प्रवेश किया तो उसका प्रेमी के घर वालों ने खुशी से ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। यहां से वह दोनों कोलकाता के लिए रवाना हुए। खास बात यह है कि दोनों की शादी अगले साल जनवरी में पूरे रीति-रिवाजों के साथ होगी। वहीं जवेरिया खान ने भारत सरकार का शुक्रिया किया है। दरअसल वह करीब 5 साल से भारत के वीजे के लिए कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका वीजा नहीं लग रहा था। आखिरकार काफी समय के बाद उन्हें इतनी खुशी मिली। दोनों ही देशों ने उन्हें मिलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी लोग खुश हैं।


2018 में हुई थी मुलाकात

गौरतलब है कि दोनों कपल की स्टोरी काफी दिलचस्प है। प्रेमिका के प्रेमी समीर खान ने कहा कि उन्होंने अपनी मां के फोन पर जवेरिया की तस्वीर देखी और उसने शादी करने की सहमति जताई। उनकी मुलाकात मई 2018 में हुई। तब वह पढ़ाई पूरी करने के लिए जर्मनी से घर आए थे। जर्मनी में पढ़ाई के दौरान उनके बहुत से दोस्त बने जो अफ्रीका, स्पेन, अमेरिका तथा कई अन्य देशों से हैं। खास बात यह है कि उनकी शादी में कई विदेशी दोस्तों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, ठियोग विवाद से 2027 की टिकट जंग के संकेत : भाजपा

शिमला-:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज एकजुट राजनीतिक दल के बजाय अलग-अलग गुटों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का ध्यान जनता की समस्याओं से अधिक आपसी राजनीतिक वर्चस्व और आगामी विधानसभा चुनाव...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से, 10 बैठकों में उठेंगे जनता से जुड़े 1036 सवाल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा और 3 सितंबर तक चलेगा।सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि मानसून सत्र के लिए विधायकों की ओर से कुल 1036 सवाल प्राप्त हुए हैं।इनमें 787 तारांकित और 249 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।सभी...

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.