दिल्ली (एकता): दिल्लीवासियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। बता दें कि करीब 9 मीटर लंबी इन बसों को भीड़-भाड़ व संकरी सड़कों पर चलाया जाएगा। फिलहाल यह सुविधा दिसंबर में लोगों को मिलेंगी। जानकारी के मुताबिक ‘मोहल्ला बस योजना’ का लाभ हर कोई ले सकेगा। बताया जा रहा हैै कि डीटीसी अगले महीने से इस सेवा को शुरू करेगी। हालांकि पहले चरण में 200 बसें चलेंगी। इतना ही नहीं इस योजना के तहत मोहल्ला बस सेवा के लिए 2,080 लो फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। इससे पहले बीते दिन परिवहन विभाग की इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें 200 बसों की पहली खेप दिसंबर में लाने की सहमति बनी है। बता दें कि इन बसों का रंग नीला व हरा होगा। 27 बस डिपो में चार्जिंग सुविधा होगी।
हर कोई ले सकेंगे इस योजना का लाभ
मोहल्ला बसें घनी आबादी और कम चौड़ी वाली सड़कों पर चलेंगी। जिससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। यह बसें काफी लंबी है। खास बात यह है कि यह बसें मेट्रो स्टेशन, अस्पताल अन्य जगहों पर जा रहे यात्रियों को बेहतर सुविधा देंगी।
दिल्ली सरकार ने बजट में किया था ऐलान
बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने 2023-24 के बजट में मोहल्ला बस योजना का ऐलान किया था। घर के पास ही सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने से लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करेंगे। इससे सबसे बड़ी राहत यह होगी कि ट्रैफिक कम होगा और प्रदूषण भी नहीं होगा। फिलहाल 200 बसों के साथ यह सुविधा शुरू की जा रही है। 2025 तक इनकी संख्या 2000 से ज्यादा की जाएगी। जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।
