/ Jul 05, 2026

CM के आश्वासन के बावजूद डॉक्टरों की हड़ताल गलत, BJP कर रही है राजनीति : जगत सिंह नेगी

Shimla, 28 December-:शिमला के IGMC से जुड़ा मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। चिकित्सकों की हड़ताल को तीन दिन पूरे हो चुके हैं, जिससे अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी, जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से आम जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी बीच इस मुद्दे पर BJP नेताओं के बयानों को लेकर सियासत तेज हो गई है।
राज्य के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने BJP पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट आश्वासन के बाद भी डॉक्टरों का हड़ताल पर जाना गलत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सकों की बैठक हो चुकी थी, जिसमें यह तय हुआ था कि पूरे मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल इंक्वायरी कमेटी गठित की जाएगी। ऐसे में चिकित्सकों को कम से कम जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार करना चाहिए था।मंत्री नेगी ने कहा कि हड़ताल कर पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को अचानक ठप कर देना किसी भी तरह से उचित नहीं है। इससे सीधे तौर पर मरीजों को नुकसान हो रहा है, जो पहले से ही बीमारी और तकलीफ से जूझ रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व में जब-जब डॉक्टरों की हड़ताल हुई है, तब उच्च न्यायालय ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। ऐसे में इस मामले को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ सुलझाने की जरूरत है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
BJP नेताओं की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि विपक्ष के चाल और चरित्र में भारी अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के नेता एक तरफ कुछ और बोलते हैं और दूसरी तरफ कुछ और रुख अपनाते हैं। उनका मकसद जनता और चिकित्सकों की चिंता करना नहीं, बल्कि राजनीतिक फायदा उठाना है। मंत्री ने कहा कि BJP नेता जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं।इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा NDRF के तहत 601 करोड़ रुपये की राशि जारी किए जाने को लेकर भी मंत्री नेगी ने BJP सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह कोई नई या बड़ी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह केंद्र की पुरानी लंबित किश्त है। वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन उसका पूरा पैसा अब तक नहीं मिला है।मंत्री ने बताया कि 2023 के लिए केंद्र को लगभग 2000 करोड़ रुपये देने थे, जिनमें से अब जाकर दूसरी किश्त जारी की गई है। वर्ष 2024 का कोई भुगतान नहीं हुआ और 2025 में अब तक 6000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा 1500 करोड़ रुपये की घोषणा के बावजूद आज तक एक पैसा भी हिमाचल को नहीं मिला है।
जगत सिंह नेगी ने सवाल उठाया कि दिल्ली में बैठे हिमाचल के सांसद आखिर राज्य के साथ हैं या सिर्फ BJP के साथ। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से सच्चाई नहीं बदलती और जनता सब कुछ समझ रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.