/ May 18, 2026

अटल बिहारी वाजपेई को राज्यपाल, डिप्टी सीएम, नेता विपक्ष ने शिमला में दी श्रद्धांजलि

शिमला, संजु चौधरी (TSN)- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की छठी पुण्यतिथि पर देश भर में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। शिमला में भी रिज मैदान पर स्थित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, महापौर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
देश के विकास में अटल के योगदान को किया याद
इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई राजनीति में अजातशत्रु नेता थे। अटल बिहारी वाजपेई ने विकसित भारत का की शुरूआत की थी और भारत इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। अटल बिहारी वाजपेई की दो पंक्तियां आज के राजनितिक परिभाषा में काफ़ी महत्वपूर्ण है जब उन्होंने कहा था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो जाता और टूटे तन से खरा नहीं होता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपना मन बड़ा रखना चाहिए तभी समाज की अच्छी सेवा संभव है। कारगिल पर भी उनके समय में ही जीत हासिल हुई थी।
वहीं नेता विपक्ष जयराम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का देश कर विकास में अलग योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। परवाणु बम का परीक्षण भी अटल बिहारी वाजपेई सरकार के समय में हुआ और छोटे राज्यों के विकास के लिए उनका अलग योगदान है। हिमाचल प्रदेश की अटल टनल रोहतांग भी उनकी देन है। राजनेता कर अलावा अटल बिहारी वाजपेई की एक कवि एक वक्ता के रुप में अलग छवि थी और सभी दलों को एक साथ लेकर बाजपई चलते थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.