दिल्ली (एकता): कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ा दी हैं। इन दिनों दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। सूत्रों के मुताबिक ठंड ने राजधानी के लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने रेड अ+लर्ट जारी किया है। अगले 5 दिन राहत के कोई आसार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली में सर्दी पैदा कर रही हैं। पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है।

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक रही। हालांकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज रहा। पालम में 9.3, आया नगर में 9.5, रिज में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। 31 दिसंबर तक घने कोहरे का अ#लर्ट जारी किया है।

वाहन चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को एयरलाइंस के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी है। लोगों को अब घरों से निकलने पर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। बाहर निकलते समय कपड़े गर्म ही डाले, वरना आप ठंड की चपेट में आ सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी में हवा खराब हुई पड़ी थी। जैसे ही थोड़ा सुधार होने लगा, तो घना कोहरा छाने लगा। जिससे लोगों को काफी मुश्किल हो रही है।
