फरीदाबाद, 8 सितम्बर : फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कांग्रेस ने 2004 से 2014 तक विकास हरियाणा में किया और हरियाणा को नंबर वन बनाया। इस दौरान उन्होंने कहा हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी, प्रति व्यक्ति निवेश में बढ़ोतरी के लिए काम किया। कानून व्यवस्था ठीक और अपराध मुक्त बनाने में नंबर वन बनाया।नौकरी देने में हरियाणा को नंबर वन बनाया था। आज हरियाणा में बेरोज़गारी नंबर वन पर है। कानून व्यवस्था में अपराध बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है लोगों को इन सब से अगर छुटकारा चाहिए तो कॉंग्रेस जीतना चाहिए।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा का पूर्ण निर्माण फिर से करने के लिए हरियाणा को नंबर वन बनाना है तो आने वाले चुनाव में 36 बिरादरी एक साथ होकर कांग्रेस को जीताना है ताकि हम फिर से प्रगति कर सके। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज एनआईटी से कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय शिवचरण लाल शर्मा के पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए यह सब बातें कही।
