भाजपा उम्मीदवार विपुल गोयल और राजेश नगर के नामांकन पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री

फरीदाबाद,9 सितम्बर –केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल आज फरीदाबाद पहुंचे,जहां उन्होंने  भाजपा उम्मीदवार विपुल गोयल और विधायक राजेश नगर का पर्चा भरवाया ।  इससे पहले उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया । इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा ।
 पूर्व उद्योग मंत्री और भाजपा उम्मीदवार विपुल गोयल और विधायक राजेश नागर नामांकन करने पहुंचे ।  इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मौजूद रहे। मनोहर लाल ने  इस मौके पर  कहा कि अभी नामांकन में चार दिन और शेष है,जल्दी ही भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची जारी हो जाएगी, लेकिन जिस तरह का वातावरण नजर आ रहा है वह यह बताने के लिए काफी है कि हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है । उन्होंने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है कि जहां एक विधायक की टिकट काट दी जाए , बावजूद इसके वह विधायक उस व्यक्ति को जीतने के लिए जिसे इस बार टिकट मिला है पूरे जी जान से जुट जाए ।  फरीदाबाद विधानसभा में इससे पहले नरेंद्र गुप्ता विधायक थे इस बार पार्टी ने उनकी टिकट काटकर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को दी है।  जिसके बाद नरेंद्र गुप्ता विपुल गोयल के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं । इसी बात पर पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात कही ।
कांग्रेस ने अपराधी किस्म के लोगों को दी  टिकट 
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने  ने कांग्रेस के टिकट वितरण पर निशाना साधते  हुए कहा कि कांग्रेस ने अपराधी किस्म के लोगों को टिकट दी है । कुछ ऐसे लोग हैं जो जेल में बंद है तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिन पर ed की जांच चल रही है । उन्होंने कहा कि जल्दी भारतीय जनता पार्टी की बाकी बची सीटों की घोषणा भी कर दी जाएगी । हो सकता है कि यह सूची दो बार में आए या एक बार में भी आ सकती है । उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्हें सुनने को मिला कि कांग्रेसी कह रहे हैं कि जब से मनोहर लाल दिल्ली गए हैं तब से चेहरे पर काला चश्मा लगा लिया है तो इसकी वजह यह है कि उन्होंने अपनी आंखों का ऑपरेशन कराया है । डॉक्टर ने उन्हें यह एडवाइस दी है लेकिन इस बात को भी कांग्रेस के लोग मुद्दा बना रहे हैं ।
हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार 
केंद्रीय मंत्री ने  कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने वाली है क्योंकि यह ट्रेंड रहा है कि जो सरकार केंद्र में होती है हरियाणा आमतौर पर उसी के साथ जाता है । वह अपने कराए गए कामों की बदौलत हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएंगे । पार्टी में नाराज लोगों पर उन्होंने कहा कि यह बेहद स्वाभाविक है  क्योंकि कार्यकर्ता को लगता है की टिकट उसको मिलनी चाहिए लेकिन चुकी टिकट किसी एक को ही दी जानी है तो ऐसे में कई बार नाराजगी हो जाती है ।  लेकिन यह तय है कि सभी नाराज लोगों को मना लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए 40 स्टार प्रचारक हैं ।  प्रधानमंत्री आसपास के प्रदेशों के मुख्यमंत्री और तमाम बड़े नेता शामिल होंगे ।
भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल का कहना ये  
वहीं भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने बताया कि आज बेहद खुशी का दिन है कि उनका नामांकन भरवाने के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर मौजूद रहे अब आगे चुनाव प्रचार तेज किया जाएगा और फरीदाबाद ओल्ड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का कमल खिलाने का काम किया जाएगा।।
दूसरी बार होगा भाजपा का प्रत्याशी विजयी 
वही राजेश नागर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र दूसरी बार भाजपा का प्रत्याशी विजयी होगा और भारी मतों से चुनाव जीतने का काम करूंगा. वही आज केंद्र मंत्री मनोहर लाल और फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर द्वारा नामांकन भरे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं आभार प्रकट करता हूं कि आज केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल उनका नामांकन कराने आए थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.