कराची (एकता): Pakistan के बलूचिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार को एक मस्जिद के पास जबरदस्त धमा+का हुआ। जिसमें कई लोगों की मौ#त हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार ईद के अवसर पर मस्जिद के बाहर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे अचानक धमा@का हुआ। जिसके बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक यह हा+दसा पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन मनाने के दौरान हुआ। जब लोग एक रैली के लिए इकट्ठे हुए थे। इस हमले में मस्तुंग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नवाज गशकोरी भी शामिल थे, क्योंकि जब यह हा@दसा हुआ वह ड्यूटी पर थे।
बताया जा रहा है कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय डॉन अखबार ने शहीद नवाब गौस बख्श रायसानी मेमोरियल अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सईद मीरवानी के हवाले से कहा कि इस धमाके में काफी लोगों की जा$न गई है। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
