दिल्ली (एकता): अगर आप भी घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि राजधानी दिल्ली की सबसे बड़ी हाउसिंग स्कीम आ चुकी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए ने घर खरीदने का सुनहरा मौका दिया है। जानकारी के मुताबिक जो लोग इस स्कीम में शामिल हैं वह घर खरीद सकते हैं।

जल्द लॉन्च होगी डीडीए की स्कीम
खास बात यह है कि डीडीए जल्द ही इस स्कीम को लॉन्च करने वाला है। प्रस्तावित स्कीम में अलग-अलग श्रेणियों के 32 हजार से ज्यादा अपार्टमेंट ऑफर होने वाले हैं। जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। इसमें सुपर हाई इनकम ग्रुप यानी एसएचआईजी फ्लैट और पेंटहाउस भी शामिल हो सकते हैं।
जानें कहां-कहां मिल रहे फ्लैट
जानकारी के मुताबिक इस नई स्कीम में नरेला, वसंत कुंज, रोहिणी, द्वारका सेक्टर 19बी, द्वारका सेक्टर 14, लोक नायक पुरम जैसे स्थानों पर घर ऑफर किए जा सकते हैं। स्कीम में करीब 2000 एमआईजी फ्लैट और 16 सौ एचआईजी फ्लैट हो सकते हैं। द्वारका सेक्टर 19बी में करीब 14 लग्जरी पेंट हाउस अपार्टमेंट खरीदने का मौका मिल सकता है।
करोड़ों में है डीडीए फ्लैट की कीमतें
लग्जरी फ्लैट का रेंज 1.4 करोड़ रुपए से 5 करोड़ रुपए के बीच हो सकता है। एचआईजी अपार्टमेंट की कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए हो सकती है। आपको 11 से 14 लाख रुपए में भी फ्लैट मिल सकते हैं, जबकि एलआईजी फ्लैट की कीमतें 15 से 30 लाख रुपए हो सकती हैं।
ऑनलाइन होगा पूरा प्रोसेस
बता दें कि पहले इस स्कीम को दिवाली के आस-पास लॉन्च किया जाना था। डीडीए की इस स्कीम का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन ही होगा। इस स्कीम में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लोगों को फ्लैट मिलेंगे। यह उनके लिए सबसे शानदार मौका है।
जानिए क्या है डीडीए योजना 2023 है?
इस स्कीम ने लोगों को काफी राहत प्रदान की है। लोक नायक पुरम और नरेला जैसी जगहों पर अलग-अलग श्रेणियों के 32 हजार से ज्यादा फ्लैट्स के साथ ‘फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023’ शुरू करने को मंजूरी दी गई है। इस स्कीम के तहत ऐसा पहली बार होगा, जब लोग 1,100 से ज्यादा लग्जरी फ्लैट खरीद पाएंगे।
